HomeRAIGARHRAIGARH : सभी थाना क्षेत्रों में जनसभा का आयोजन कर साइबर ठगी,अवैध...

RAIGARH : सभी थाना क्षेत्रों में जनसभा का आयोजन कर साइबर ठगी,अवैध गतिविधियों तथा नशे से बचाव के बारे में दी गई जानकारी

Published on

RAIGARH : सभी थाना क्षेत्रों में जनसभा का आयोजन कर साइबर ठगी,अवैध गतिविधियों तथा नशे से बचाव के बारे में दी गई जानकारी

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आज विभिन्न स्थानों पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। इन चौपालों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना और साइबर अपराध, अवैध शराब, जुआ-सट्टा जैसे गैरकानूनी कार्यों के खिलाफ ग्रामीणों को सचेत करना था।

थाना चक्रधरनगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में ग्राम पंडरीपानी में जन चौपाल लगाया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड के खतरों से अवगत कराते हुए फेरी वालों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के उपाय भी बताए और अवैध शराब की बिक्री एवं जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

इन थाना क्षेत्रों में भी जन चौपालों का आयोजन :-
• थाना पूंजीपथरा द्वारा ग्राम सररईपाली में
• लैलूंगा पुलिस द्वारा ग्राम बगुडेगा में
• कापू पुलिस द्वारा ग्राम सुपकलो में
• भूपदेवपुर पुलिस द्वारा ग्राम बेलारी में
• चौकी रैरूमाखुर्द अंतर्गत मांझापारा में
• पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम तडोला में
• खरसिया पुलिस द्वारा ग्राम अन्जोरीपाली और लोधिया में
• थाना छाल द्वारा ग्राम ऐडू में
• जूटमिल पुलिस द्वारा धरमपुरा में

जन चौपालों के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम, नशामुक्ति, अवैध शराब और जुआ-सट्टा जैसे मुद्दों पर जागरूक किया। साथ ही, ग्रामीणों को यातायात नियमों और समाज में कानून का पालन करने की भी सलाह दी गई। इस प्रकार के कार्यक्रमों के जरिए जिले में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!