HomeKORBAमंत्री लखन लाल देवांगन ने इन वार्डों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

मंत्री लखन लाल देवांगन ने इन वार्डों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Published on

26.58 लाख रुपए के कार्यों का हुआ भूमिपूजन, मंत्री देवांगन ने कहा हर वार्ड में तेजी से हो रहे हैं कार्य

कोरबा । वार्ड क्रमांक 48 सेमीपाली बस्ती में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन ने जिला खनिज न्यास निधि से वार्ड क्रमांक 47 जमनीपाली में केपीएस स्कूल के पास से रमला देवी होते हुए ग्राम सभा भवन के सामने तक नाली निर्माण, गोपालपुर में कोसगई दाई प्रांगण चबूतरा में 7.99 लाख रुपए की लागत से छत निर्माण, वार्ड क्रमांक 48 प्राथमिक शाला सेमीपाली में 13.64 लाख रुपए की लागत से नवीन भवन निर्माण, वार्ड क्रमांक 53 तुलसी नगर स्वीपर मोहल्ला में 4.95 लाख रुपए की लागत से पंडाल निर्माण जैसे कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि ऐसा कोई भी वार्ड, कॉलोनी या क्षेत्र विकास कार्यों से वंचित नहीं रहेगा। सभी निधियों या मदों का सदुपयोग कर प्राथमिकताएं तय की गई हैं। विष्णुदेव सरकार की मंशा है कि सभी वार्डों में एक साथ विकास कार्य प्रारंभ किए जाएं। इसके लिए डीएमएफ, अधोसंरचना मद के साथ ही अन्य मदों से तत्काल स्वीकृति प्राप्त कर कार्य प्रारंभ किए जा रहे हैं। सड़क नाली के साथ ही मंच, सामुदायिक भवन और पंडाल आदि अन्य अधोसंरचना कार्य भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि अभी एक सप्ताह पहले ही माननीय मुख्यमंत्री ने कोरबा शहर के लिए 7 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति दी है, इस सूची में भी सभी वार्डों के आवश्यक कार्यों की स्वीकृति दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य प्रारंभ कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्री विजय साहू ने कहा कि पिछले साढ़े 4 साल से सड़क और नाली निर्माण को लेकर परेशान थे, वार्ड के साथ भेदभाव किया जा रहा था।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, एमआईसी सदस्य सुनील पटेल, वार्ड क्रमांक 48 के पार्षद  विजय साहू, वार्ड क्रमांक 47 के पार्षद पुष्पा देवी कंवर, बूथ अध्यक्ष थनेस्वर सिंह, अतिराम कंवर, विशाल सिंह, रतन बाई, कलेश कंवर, सुमित्रा कंवर, नकुल सिंह, आनंद सिंह कंवर, सुमिरन सिंह समेत अधिक संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।।

Latest articles

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश; बोले-यह संकल्प बजट…

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश;...

More like this

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...
error: Content is protected !!