HomeSUKMAहेड कांस्टेबल और उसके पूरे परिवार की हत्या...

हेड कांस्टेबल और उसके पूरे परिवार की हत्या…

Published on

सुकमा। सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में हेड-कॉन्स्टेबल के पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया। गांव के ही लोगों ने हेड-कॉन्स्टेबल समेत परिवार के 5 लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। मृतकों में मौसम कन्ना उम्र 60 साल, मौसम बुच्चा उम्र 34 साल, मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, मौसम अरजो उम्र 32 साल व करका लच्छी उम्र 43 साल शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला कोंटा के मुरलीगुड़ा कैंप के पास इटकल गांव का है। बताया जा रहा है कि इसी गांव के रहने वालों कुछ लोगों को पारिवारिक रूप से कुछ नुकसान हो रहा था। उन्हें शक था कि गांव का एक परिवार उनके ऊपर जादू-टोना कर रहा है।

इसी बीच रविवार को गांव के 5 लोग उस परिवार के घर में घुस गए। इसके बाद 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों पर लाठी-डंडे से वार करने लगे। बेरहमी से पिटाई के चलते पांचों लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद जवान गांव पहुंचे और सभी आरोपियों को पुलिस ने मौके से ही पकड़ लिया।

पकड़े गए 5 आरोपियों के नाम

पकड़े गए 5 आरोपियों के नाम सवलम कन्ना उम्र 21 साल, सवलम लच्छा, कारम सत्यम उम्र 35 साल, कुंजाम मुकेश उम्र 28 साल व पोड़ियाम एंका है।

Latest articles

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट...

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश कोरबा।कलेक्टर...

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की...

दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल बिलासपुर। गुरुवार शाम को...

More like this

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट...

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश कोरबा।कलेक्टर...

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की...
error: Content is protected !!