HomeKORBAउद्योग मंत्री देवांगन ने मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण,...

उद्योग मंत्री देवांगन ने मुस्लिम समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण, किचन शेड व अन्य विकास के लिए 15 लाख देने की घोषणा

Published on

समाज के गणमान्यों ने मंत्री देवांगन को शाल व नारियल भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया

कोरबा। नगर विधायक व वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने वार्ड क्रमांक 53 दर्री कन्वेयर बेल्ट के पास मुस्लिम समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया. साथ ही किचन शेड व अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ समाज के उत्थान के लिए पूरे शहर में विभिन्न कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। पिछले 8 माह में वार्डों के विकास कार्यों के लिए 200 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है, इसके साथ ही समाज द्वारा जिन भवनों की मांग की गई थी, वे भी स्वीकृत किए गए हैं। विष्णुदेव सरकार हर समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। हम समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। मंत्री देवांगन ने मुस्लिम समाज की मांग पर किचन शेड और अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर नूरानी मस्जिद कमेटी के प्रमुख मुल्तान कुरेशी, सुल्तान कुरेशी, इकबाल मेमन, यूसुफ ख़ान, ईश्वर साहू, नारायण सिंह, तुलसी ठाकुर, पार्षद ममता साहू, कविता नारायण, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, बुधवार साय यादव, गोलू पांडे समेत अन्य उपस्थित रहे।

Latest articles

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश; बोले-यह संकल्प बजट…

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश;...

More like this

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...
error: Content is protected !!