HomeKORBAमंत्री देवांगन कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, शक्तिपीठ की पूजा-अर्चना की

मंत्री देवांगन कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, शक्तिपीठ की पूजा-अर्चना की

Published on

मंत्री देवांगन कर्मा महोत्सव में हुए शामिल, शक्तिपीठ की पूजा-अर्चना की

कोरबा। वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन महाराणा प्रताप चौक स्थित विश्व के प्रथम आदिवासी शक्ति पीठ में छत्तीसगढ़ आदिवासी धनवार समाज द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों के साथ शक्तिपीठ में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कर्मा देव की पूजा-अर्चना भी की तथा सभी को कर्मा महोत्सव में शामिल होने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर बड़ी संख्या में उपस्थित समाज के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति पर्व कर्मा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। प्रकृति की सुरक्षा के लिए सामूहिक भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। कर्मा संस्कृति एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति का पूजक है। वे प्रकृति से प्रेम करते हैं तथा पर्यावरण की सुरक्षा में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे समाज में आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। प्रकृति के प्रति लोगों का यह प्रेम, सम्मान और समर्पण एकता को भी बढ़ाता है। अपनी संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए हम प्राचीन काल से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय से आते हैं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह, बुटुल सिंह, ओम प्रकाश, महेश धनवार, लखन सिंह धनवार, बेरला बाई धनवार, कीर्तन धनवार, वीर साय धनवार, शिव नारायण कंवर, निर्मल सिंह राज, रामायण सिंह कंवर, सुमन सिंह नेताम, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, गुलजार सिंह राजपूत सहित अधिक संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Latest articles

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश; बोले-यह संकल्प बजट…

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश;...

More like this

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...
error: Content is protected !!