HomeRAIGARHRAIGARH : पुलिस चौकी जोबी में कोटवारों की बैठक एवं वृक्षारोपण का...

RAIGARH : पुलिस चौकी जोबी में कोटवारों की बैठक एवं वृक्षारोपण का आयोजन

Published on

बैठक में ग्राम कोटवारों को ग्राम सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए तथा चौकी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में आज थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू एवं चौकी प्रभारी जोबी उपनिरीक्षक आशिक रात्रे द्वारा जोबी क्षेत्र के ग्राम कोटवारों की पुलिस चौकी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ग्राम कोटवारों को आवश्यक निर्देश दिए:-

  • ग्राम कोटवारों को निर्देश दिए गए कि वे गांव में होने वाली किसी भी आपराधिक गतिविधि, संदिग्ध बाहरी लोगों की आवाजाही और अवैध शराब बिक्री या जुआ जैसी अवैध गतिविधियों पर नजर रखें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।
  • गांव में किसी भी विवाद या लड़ाई की स्थिति में उन्हें शांतिपूर्ण समाधान का प्रयास करने तथा स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा गया।
  • कोटवारों से अनुरोध किया गया कि वे ग्रामीणों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और सुरक्षा कार्यक्रमों की जानकारी दें।
  • आग, बाढ़ या किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा जैसी आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने तथा पुलिस या अन्य आपातकालीन सेवाओं से तुरंत संपर्क करने के निर्देश दिए गए।
  • प्रशासन और पुलिस की नियमित बैठकों में भाग लेकर स्थानीय समस्याओं और उनके समाधान के उपायों पर चर्चा करने को कहा गया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने ग्राम कोटवारों को उनकी जिम्मेदारियों का महत्व समझाते हुए कहा कि गांव में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस के साथ कोटवार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वृक्षारोपण अभियान की बैठक के बाद पुलिसकर्मियों और ग्राम कोटवारों ने मिलकर पुलिस चौकी जोबी के परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पीपल, बरगद और नीम जैसे छायादार पौधे रोपे गए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।

Latest articles

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव… BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव... BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल...

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश दुर्ग।...

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई बिलासपुर।बिलासपुर में...

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन 8,42,695 मतदाता पंजीकृत, राजनीतिक...

More like this

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव… BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव... BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल...

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश दुर्ग।...

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई बिलासपुर।बिलासपुर में...
error: Content is protected !!