HomeKORBAस्वच्छ पेयजल की 15 साल पुरानी थी मांग, अब लोगों को मिलेगी...

स्वच्छ पेयजल की 15 साल पुरानी थी मांग, अब लोगों को मिलेगी राहत, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 2.11 करोड़ की लागत के कार्यों का किया भूमिपूजन

Published on

स्वच्छ पेयजल की 15 साल पुरानी थी मांग, अब लोगों को मिलेगी राहत, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने 2.11 करोड़ की लागत के कार्यों का किया भूमिपूजन

कोरबा। वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंगलवार को एसईसीएल मानिकपुर वार्ड क्रमांक 30 में 2.11 करोड़ की लागत से होने वाले पेयजल आपूर्ति कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मंत्री  देवांगन ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री  देवांगन ने कहा कि लंबे समय से मानिकपुर वार्ड के रहवासियों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही थी। एसईसीएल की पुरानी जंग लगी लाइन से गंदा पानी सप्लाई होता था पानी गंदा होने के कारण लोगों को कई प्रकार की बीमारियों की समस्या हो रही थी। मंत्री देवांगन ने कहा कि आज का दिन मानिकपुर कॉलोनी के लिए ऐतिहासिक है, पिछले कई वर्षों से जो मांग अधर में लटकी हुई थी। भाजपा सरकार आने के बाद प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है और अब कार्य प्रारंभ हो रहा है। मंत्री देवांगन ने कहा कि लंबे समय के बाद मानिकपुर कॉलोनी के 487 एसईसीएल कर्मचारियों के आवास का कार्य पूरा होने जा रहा है। लोगों की समस्या को देखते हुए अब नई पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया जा रहा है। जो उच्च जलाशय से सीधे लोगों के घरों तक पहुंचेगी। सभी को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होने लगेगी। मंत्री देवांगन ने अधिकारियों को तय समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद फूलचंद सोनवानी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, वॉर्ड क्रमांक 23 के पार्षद  अब्दुल रहमान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, सरयू अजय, सुशील गर्ग, नारायण कुर्रे समेत अधिक संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।

महिला मंडल समिति ने जताया आभार

मानिकपुर की चेतना महिला मंडल समिति ने मंत्री  देवांगन का पेयजल आपूर्ति योजना के शुभारंभ के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही समिति द्वारा सामाजिक भवन की कमियों से मंत्री देवांगन को अवगत कराया। इस पर मंत्री देवांगन ने भवन की कमी को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

भाजपा शासन काल में मानिकपुर वार्ड को नहीं होगी किसी चीज की कमी

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद फूलचंद सोनवानी ने विभिन्न परेशानियों से निजात दिलाने मांग पत्र सौंपा। सोनवानी ने कहा की वार्ड के लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन आज तक काम नहीं हो सकी है। मांग पत्र को सहर्ष स्वीकार करते हुए मंत्री देवांगन ने कहा की भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है, कांग्रेस में विधायक, मंत्री और महापौर और पार्षद होने के बाद भी विकास कार्य पांच साल बाद भी शुरु नहीं हुए, लेकिन आप लोगों को अब किसी काम के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वॉर्ड की हर हर जरुरत पूरी की जाएगी।

Latest articles

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश; बोले-यह संकल्प बजट…

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश;...

More like this

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...
error: Content is protected !!