HomeCHHATTISGARHनकली पोटाश खाद बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़…4 आरोपी गिरफ्तार

नकली पोटाश खाद बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़…4 आरोपी गिरफ्तार

Published on

नकली पोटाश खाद बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़…4 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ । कांकेर जिले के पखांजूर में पुलिस ने नकली पोटाश खाद बेचने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है,जानकारी है कि उक्त गिरोह नमक को रंगकर उसे खाद के रूप में पैक करके राजस्थान से छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में बेचता था।

ज्ञात हो कि कृषि विभाग ने 2 जुलाई को ट्रक क्रमांक आरजी 11 जीबी 9189 से नकली खाद बरामद किया था, वही पखांजूर पुलिस ने उक्त मामले की जांच में पाया गया कि यह खाद नकली थी। साथ ही पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य राजस्थान के नावा सिटी में जैन केम फूड फैक्ट्री के मालिक विनोद कुमार जैन, विनय कुमार जैन और उपकार जैन थे, जो नमक को रंगकर उसे पोटाश खाद के रूप में तैयार करते थे और शिवकृष्ण गुर्जर निवासी और ओमप्रकाश भदाना निवासी जयपुर राजस्थान, जैन केम फूड फैक्ट्री में इंडियन पोटास लिमिटेड हाईटैक बायोटैकनोलाजी लिखा हुआ बारदाना पहुंचाते थे।

वही पुलिस की जांच में पता चला कि यह नकली खाद राजस्थान से छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी बेची जा रही थी साथ ही यह गिरोह अपनी पार्टनरशिप फर्म ओपीएस किसान एग्रोकेयर प्रालि. के बिल से बिक्री कर नावा सिटी राजस्थान निवासी ट्रांसपोर्टर दौलत सिंह की ट्रक में लोडिंग कर विभिन्न राज्यों के विक्रेताओं को भेजते थे।

इधर उक्त मामले में पुलिस अपराध क्रमांक 147/2024 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी कर राजस्थान से 4 आरोपी विनोद कुमार जैन, विनय कुमार जैन, उपकार जैन और दौलत सिंह को गिरफ्तार किया साथ ही अन्य आरोपी, शिवकृष्ण गुर्जर और ओमप्रकाश भदाना, अभी फरार हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर पखांजूर लाया और कोर्ट में पेश किया।

Latest articles

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति...

More like this

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...
error: Content is protected !!