HomeCHHATTISGARHCG NEWS : कांग्रेस संगठन में बदलाव की बयार,कुर्सी बचाने नेता दौड़...

CG NEWS : कांग्रेस संगठन में बदलाव की बयार,कुर्सी बचाने नेता दौड़ रहे दिल्ली

Published on

कांग्रेस संगठन में बदलाव की बयार,कुर्सी बचाने नेता दौड़ रहे दिल्ली

रायपुर। कांग्रेस संगठन में बदलाव की बयार शुरू हो गई है. प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने 10 से 15 जिला अध्यक्षों को बदलने का फैसला किया है. यह बदलाव विधानसभा और लोकसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर किया जा रहा है। इसके अलावा उन जिला अध्यक्षों को भी बदलने की तैयारी की जा रही है जिनका कार्यकाल पांच साल से ज्यादा हो गया है और उनके प्रति कार्यकर्ताओं में असंतोष है। हालांकि जिला अध्यक्षों में बदलाव की अंतिम मुहर दिल्ली में लगेगी।

यही वजह है कि जिला अध्यक्ष अब दिल्ली दौड़ रहे हैं। इसके अलावा जिला अध्यक्ष भी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के पास जाकर अपनी कुर्सी बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि साल 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले दीपक बैज को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी।उन्हें मोहन मरकाम की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार हुई और इसके बाद लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा शुरू हो गई, लेकिन कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इससे सहमत नहीं हुआ। इसके साथ ही कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बैज को अपनी टीम बनाने का मौका भी दिया है।

Latest articles

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति...

More like this

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...
error: Content is protected !!