HomeRAIPURदेवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ी ,7 दिन और रिमांड पर, ये लगे...

देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ी ,7 दिन और रिमांड पर, ये लगे हैं आरोप

Published on

देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ी ,7 दिन और रिमांड पर, ये लगे हैं आरोप

रायपुर/छत्तीसगढ़।बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड 7 दिन और बढ़ा दी गई है। मंगलवार को पेशी के बाद कोर्ट ने उनकी रिमांड 3 सितंबर तक बढ़ा दी है। भिलाई पुलिस ने 17 अगस्त को देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। हालांकि उनके वकील ने केस डायरी जल्द पेश करने की मांग की है। मंगलवार को उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश किया गया। 17 अगस्त को गिरफ्तारी के बाद से ही वे जेल में हैं। कोर्ट ने 17 अगस्त से उनकी रिमांड 3 दिन और फिर 20 अगस्त से 7 दिन बढ़ा दी थी।

बता दें कि देवेंद्र यादव को 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उन पर जैतखाम मामले में बलौदाबाजार में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को विधायक ने भड़काने का आरोप है। इस पर आक्रोशित भीड़ ने कलेक्ट्रेट और एसपी ऑफिस में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। इसी आरोप में देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था। पहले 20 अगस्त तक तीन दिन की रिमांड ली गई थी। फिर कोर्ट ने उन्हें सात दिन की रिमांड दी थी। अब उसकी रिमांड 3 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति...

More like this

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...
error: Content is protected !!