HomeCHHATTISGARHजन्माष्टमी: जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा शहर, ऐतिहासिक जन्माष्टमी...

जन्माष्टमी: जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा शहर, ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेले में उमड़ा जन सैलाब

Published on

जन्माष्टमी: जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा शहर, ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेले में उमड़ा जन सैलाब

छत्तीसगढ़ ।रायगढ़ में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम धाम से मनाया गया। हर साल की तरह इस साल भी ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेले की रौनक बेहद निराली रही। शहर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर सहित श्री श्याम मंडल की श्याम बगीची में सजी मनमोहक झांकियों की रौनक देखने के लिए लोगों की कतार लगी हुई थी। ऐतिहासिक जन्माष्टमी मेले को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा।

रायगढ़ शहर में 73 साल पहले जन्माष्टमी मेले की शुरुआत हुई थी, जो अनवरत जारी है। शहर के प्रसिद्ध गौरीशंकर मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर विशेष सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी विद्युत लाइटों से मंदिर की बेहद मनमोहक रौनक देखते ही बन रहा था । जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की विशेष पूजा अर्चना कर जन्माष्टमी महोत्सव मनाने की परंपरा है। इस साल तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव शनिवार से शुरू हुआ। जिसके चलते यहां हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

उधर, पांच दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को लेकर श्री श्याम मंडल की ओर से श्याम बगीची में मनमोहक झांकियां सजाई । जिसके चलते श्रद्धालुओं में जन्माष्टमी पर्व को लेकर काफी उत्साह में दिखे। जन्माष्टमी मेला देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं के लिए शहर में जगह-जगह समाजसेवी संगठनों द्वारा निशुल्क भोजन के स्टॉल लगाकर सेवा किया। वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में जगह-जगह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!