HomeRAIGARHऐतिहासिक जन्माष्टमी महोत्सव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम,चप्पे चप्पे पर जवान...

ऐतिहासिक जन्माष्टमी महोत्सव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम,चप्पे चप्पे पर जवान तैनात…

Published on

मेला ड्यूटी की विशेष तैयारी, 23 फिक्स पॉइंट्स, 04 आऊटर पेट्रोलिंग और शहर भीतर 06 फुट पेट्रोलिंग…

रायगढ़ (26 अगस्त)। जिला मुख्यालय रायगढ़ में हर साल आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जन्माष्टमी पर्व को लेकर जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बार जन्माष्टमी पर्व के दौरान शहर में दो मीना बाजार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है। जिला पुलिस के साथ ही 6वीं बटालियन रायगढ़, नगर सेना के जवान और रेंज से (बिलासपुर, कोरबा, सक्ती, जांजगीर से) अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। 25 से 27 अगस्त 2024 तक तीन दिनों तक करीब 300 वर्दीधारी जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहेंगे।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 23 फिक्स पॉइंट बनाए गए हैं, जिनमें 32 ट्रैफिक स्टाफ और 32 वर्दीधारी जवान अधिकारियों के साथ तैनात रहेंगे। शहर के आउटर एरिया में 04 पेट्रोलिंग टीमें लगातार भ्रमण पर रहेगी । यातायात व्यवस्था के लिए शहर में 02 वाहन पेट्रोलिंग, 02 बाइक पेट्रोलिंग और 06 पैदल पेट्रोलिंग टीमें सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को संभालेंगी। इसके अलावा, रिजर्व फोर्स कंट्रोल रूम में तैयार रहेगा, जिसमें 02 एडी स्क्वाड और गिरफ्तारी पार्टी भी शामिल हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेंगे।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जिले के 02 एडिशनल एसपी, 06 डीएसपी और 20 निरीक्षक विभिन्न स्थलों पर सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

गौरीशंकर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ और नगर निरीक्षक कोतवाली, लगभग 50 वर्दीधारी जवानों के साथ संभालेंगे। वहीं, श्याम मंडल मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा डीएसपी अभिनव उपाध्याय और थाना चक्रधरनगर, धर्मजयगढ़, लैलूंगा के निरीक्षक और 50 वर्दीधारी जवानों पर होगा।

मीना बाजार मेला ड्यूटी के लिए डीएसपी अखिलेश कौशिक जूट मिल और तमनार इंस्पेक्टर के साथ सावित्री नगर में तैनात रहेंगे, जबकि डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर भूपदेवपुर थाने की पुलिस के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा महिला सेल और साइबर सेल का स्टाफ भी भीड़भाड़ वाले इलाकों में सादे कपड़ों में तैनात रहेगा और गतिविधियों पर नजर रखकर कार्रवाई करेगा।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!