HomeCHHATTISGARHघर से लापता युवक-युवती के कंकाल जंगल में मिले

घर से लापता युवक-युवती के कंकाल जंगल में मिले

Published on

छत्तीसगढ़/गरियाबंद ।मैनपुर क्षेत्र से 40 दिन पहले लापता हुए युवक-युवती का कंकाल मंगलवार की सुबह मैनपुर से महज 6-7 किलोमीटर दूर गोबरा जंगल की पहाड़ी पर मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मैनपुर थाने को दी।

मैनपुर थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तो प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हुआ कि युवक-युवती ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या की है और शव कंकाल के रूप में मिले हैं। मौके से सिर्फ शवों के कंकाल, कपड़े, बैग और आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मैनपुर थाना पुलिस के अनुसार 10 जुलाई को मैनपुर विकासखंड के ग्राम राजपुर जाड़ापदर की भूमिका नागेश 21 वर्ष बिना किसी को बताए कहीं चली गई थी। इसी दिन ग्राम कोनारी तुहामेटा का लक्ष्मण मरकाम 20 वर्ष भी बिना किसी को बताए अपने घर से लापता हो गया था। दोनों के परिजनों ने मैनपुर थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मैनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान परिजनों ने प्रेम प्रसंग की बात भी बताई थी। और आज 20 अगस्त मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि मैनपुर से 6-7 किलोमीटर दूर गोबरा जंगल की पहाड़ी किनारे युवक-युवती की लाश कंकाल के रूप में मिली है।

पुलिस के टीम मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ किया युवक युवती द्वारा पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या किया गया है और आसपास उनके कपड़े तथा आधार कार्ड, बैग भी मिला है परिजनों के द्वारा भुमिका नागेश 21 वर्ष एंव लक्ष्मण मरकाम 20 वर्ष के रूप में शव का पहचान किया गया है। थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा ने आगे बताया कि रायपुर से फॉरेंसिंग टीम भी घटना स्थल में जांच प्रारंभ किया गया है। शव का पोस्टमार्डम कर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले में जांच प्रारंभ किया गया है।

Latest articles

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति...

More like this

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...
error: Content is protected !!