HomeRAIGARHरक्षाबंधन पर खरसिया में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से युवक की...

रक्षाबंधन पर खरसिया में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से युवक की मौत, 11 वर्षीय बालिका गंभीर

Published on

मंगलवार को बोतल्दा तिराहा पर शव रखकर चक्का जाम ,मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की

रायगढ़ ।जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में सोमवार को रक्षाबंधन पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मदनपुर चौक के पास दोपहर 2 बजे स्कॉर्पियो (सीजी एई 8412) और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार निखिल दास महंत (21) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे 11 वर्षीय मेघवी महंत को गंभीर हालत में रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। 14 वर्षीय मयंक दास को मामूली चोटें आई हैं। घटना के वक्त मेघवी और मयंक रक्षाबंधन के मौके पर कोरबा के बालको से खरसिया के बांगो कॉलोनी जा रहे थे। हादसे के बाद मृतक युवक के परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को बोतल्दा तिराहा में शव रखकर सड़क जाम कर दिया और 25 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। साथ ही स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी चालक को रात को ही छोड़ दिया और कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई। चक्का जाम के कारण नेशनल हाईवे 49 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!