HomeBILASPURझोलाछाप ने बीमार महिला को लगाए दो इंजेक्शन, हुई मौत जांच जारी!

झोलाछाप ने बीमार महिला को लगाए दो इंजेक्शन, हुई मौत जांच जारी!

Published on

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलमीटार में एक महिला बीमार हुई तो उसका पति उसे इलाज के लिए गांव में मेडिकल स्टोर चलाने वाले झोलाछाप के पास ले गया। झोलाछाप ने महिला को दो इंजेक्शन लगा दिए। इस पर उसकी तबीयत और बिगड़ने लगी। तब पति उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगा। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के ग्राम कलमीटार में रहने वाला लक्ष्मी बिजवाड़ दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसकी पत्नी रेखा की तबीयत खराब हुई तो बुधवार शाम को वह उसे गांव में मेडिकल स्टोर चलाने वाले संचित सत्यजीत गोलदार के पास ले गया। वह मेडिकल स्टोर के बगल में क्लीनिक चलाता है। खुद जांच करने के बाद झोलाछाप ने महिला को दो इंजेक्शन लगा दिए। इसके बाद लक्ष्मी अपनी पत्नी को लेकर घर आ गई। कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। रात में जब उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ी और उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो लक्ष्मी उसे रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहा था। रास्ते में ही उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!