HomeCHHATTISGARHCG :जेल में कैदी की मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा खुलासा...

CG :जेल में कैदी की मौत,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा खुलासा…

Published on

छत्तीसगढ़। महासमुंद जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत हो गई है। कैदी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। कैदी की मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सांकरा थाना क्षेत्र के पिपरौद गांव निवासी 25 वर्षीय नीरज भोई को 12 अगस्त को जिला जेल लाया गया था। जेलर के अनुसार आरोपी कैदी आदतन शराबी था और नशा न कर पाने के कारण कई कैदियों को दांतों से काटकर घायल कर चुका था। इसलिए उसे हथकड़ी लगाकर रखा गया था। 14 अगस्त को रात में जब वह बेहोश हो गया तो उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शरीर पर चोट के निशान देखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

कैदी की मौत की खबर मिलते ही दो सदस्यीय फोरेंसिक टीम दोपहर करीब एक बजे से 2.35 बजे तक जिला जेल पहुंची और कैदियों से पूछताछ की। साथ ही जेलर के बयान और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई। इस मामले में जेल प्रबंधन ने कहा है कि मृतक खुद के साथ-साथ दूसरों को भी चोट पहुंचाने की कोशिश करता था। बीती रात उसका ब्लड प्रेशर अचानक लो हो गया।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!