HomeKORBAध्वजारोहण कार्यक्रम : आम आदमी पार्टी कोरबा  शहीदों एवं महानायकों किया नमन

ध्वजारोहण कार्यक्रम : आम आदमी पार्टी कोरबा  शहीदों एवं महानायकों किया नमन

Published on

कोरबा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी कोरबा के तत्वावधान में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला सचिव शत्रुघ्न साहू ने अपने संबोधन में कहा कि, हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि देश के विकास में तन-मन से जुट जाएं, देश के शहीदों एवं महानायकों के बताए मार्ग पर चलें और विकसित भारत बनाएं। महिला विंग की अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा ने कहा कि, हम सभी को बहुत बड़े त्याग के बाद आजादी का पर्व मिला है। हम सभी को इस आजादी के मायने समझने चाहिए। देश को धर्म एवं जाति के आधार पर नहीं बांटना चाहिए। एसटी विंग के जिला अध्यक्ष जलाल राठिया ने कहा कि, वीरों के बलिदान के कारण हमें आजादी मिली है। हम सभी को अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष आनंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष भूषण कुर्रे, कार्यालय प्रभारी लंबोदर भट्ट, देवेन्द्र यादव, वामन राव वाडेकर, लहना सिंह, संगठन मंत्री कन्हैया राठौर, सोनाली मानिकपुरी, सरस्वती सोनी, गौतम सिंह, जय सिंह, योगेश राठिया, राजेश यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Latest articles

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश; बोले-यह संकल्प बजट…

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश;...

More like this

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...
error: Content is protected !!