छत्तीसगढ़ । कोरबा विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल चचिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के महामंत्री एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष हेमलाल झारिया ने मां सरस्वती,मां भारती , महात्मा गांधी, डॉ. भीम राव अंबेडकर के तैलीय चित्र की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया।
महामंत्री झारिया ने देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी औरपीएम मोदी के 2047 की विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को सैनिक की तरह कार्य करने का आह्वान किया
स्वतंत्रता दिवस एवम ध्वजारोहण समारोह में ग्राम पंचायत चचिया सरपंच श्रीमती रामेश्वरी राठिया, शासकीय हाई स्कूल प्राचार्य जायसवाल, उपाध्यक्ष रामनारायण पटेल, सरपंच प्रतिनिधि सीताराम राठिया, एसएमडीसी सदस्य जितेंद्र कुमार पटेल, श्रीमती शुक्रवारा राठिया, टोपेश्वर राठिया, शिक्षक छतर सिंह राठिया, श्रीमती निर्मला राठिया, रामकृष्ण श्रीवास, छविलाल मिरी, एवं अन्य शिक्षकगण, ग्राम कोटवार, वरिष्ठ नागरिक एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
















































