HomeCHHATTISGARHगेवरा और कुसमुंडा खदानें दुनिया की 10 सबसे बड़ी कोयला खदानों की...

गेवरा और कुसमुंडा खदानें दुनिया की 10 सबसे बड़ी कोयला खदानों की सूची में शामिल

Published on

छत्तीसगढ़। दुनिया की 10 सबसे बड़ी कोयला खदानों की सूची में कोल इंडिया की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के गेवरा और कुसमुंडा ब्लॉक दूसरे और चौथे स्थान पर हैं। ये दोनों ब्लॉक छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में संचालित हैं।

वर्ल्ड एटलस डॉट कॉम द्वारा जारी दुनिया की शीर्ष 10 कोयला खदानों की सूची में एसईसीएल की गेवरा और कुसमुंडा खदानों को क्रमश: दूसरा और चौथा स्थान मिला है।कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल की इन दो मेगा परियोजनाओं ने वर्ष 23-24 में 100 मिलियन टन से अधिक कोयला उत्पादन किया, जो भारत के कुल कोयला उत्पादन का लगभग 10% है।

50 मिलियन टन कोयला उत्पादन

एसईसीएल की गेवरा खदान की वार्षिक क्षमता 70 मिलियन टन है। वित्तीय वर्ष 23-24 में खदान ने 59 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया है। 1981 में शुरू हुई इस खदान में 900 मिलियन टन से अधिक कोयला भंडार है।

कुसमुंडा खदान ने भी वित्त वर्ष 23-24 में 50 मिलियन टन कोयला उत्पादन हासिल किया है और गेवरा के बाद ऐसा करने वाली यह देश की दूसरी खदान है। एसईसीएल के सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ की धरती के लिए गौरव का क्षण बताया है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!