HomeCHHATTISGARHराजधानी में मेडिकल कॉलेज के 2 छात्रों की मौत, 5 गंभीर रूप...

राजधानी में मेडिकल कॉलेज के 2 छात्रों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

Published on

राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। आज सुबह नेशनल हाईवे 53 पर मंदिर हसौद टोल नाका के पास जिंदल स्टील चौक पर दो कारों की भिड़ंत हो गई,हादसे में एक ही कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में मृत लोगों की पहचान गुजरात निवासी डॉक्टर इस्मित पटेल के रूप में हुई है। वह रिम्स में MD की पढ़ाई कर रहे थे। कोटा राजस्थान निवासी डॉक्टर ऋषभ प्रसाद की मौत हुई है। वह अस्पताल में MBBS फायनल ईयर का छात्र था।

जबकि 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक युवक रिम्स मेडिकल कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह नागपुर-कोलकाता नेशनल हाईवे 53 पर मंदिर हसौद टोल नाका के पास दो कारों में भीषण टक्कर हो गई। हुंडई क्रेटा क्रमांक GJ 09 BF 3996 में कुल 04 युवक सवार थे और रायपुर से मंदिर हसौद की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर सुजुकी कंपनी की कार क्रमांक CG 17 KU 4250 में 03 युवक सवार थे और मंदिर हसौद से रायपुर की ओर जा रहे थे। जिंदल स्टील चौक के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी तरफ सुजुकी कार से जा टकराई।

घटना इतनी जबरदस्त थी की क्रेटा कार हवा में उछलकर पलट गई और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।एक मृतक का शव कार में बुरी तरह से फंस गया था, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद मंदिर हसौद पुलिस ने टोल नाका के कर्मचारियों के सहयोग से निकाला गया. इस घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन्हे टोल नाका के कर्मचारियों की मदद से रायपुर मेकाहारा में भर्ती किया गया है. हादसे में जान गवाने वाले दोनों युवक रिम्‍स के स्टूडेंट्स बताए जा रहे हैं, जो मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। फिलहाल, मंदिरहसौद पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!