HomeKORBAसड़क हादसे में कोलगा निवासी की हुई मौत,बच्चो को एडमिशन दिलाने गया...

सड़क हादसे में कोलगा निवासी की हुई मौत,बच्चो को एडमिशन दिलाने गया था स्कूल

Published on

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा में सड़क हादसे में एक पिता की दर्दनाक मौत हो गई। दो बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार व्यक्ति बच्चों को एडमिशन दिलाने स्कूल गया था, जहां से लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना करतला थाना क्षेत्र के पसरखेत में हुई। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

बताया सामने से आ रही बाइक से हुई टक्कर कोल्गा निवासी राज तिर्की (38) अपने बड़े बेटे अनूप तिर्की (10) और आलोक तिर्की (07) के साथ बाइक से पसरखेत गए थे। मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि उनकी बाइक एक कार के पीछे चल रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। कोरबा में सड़क हादसे में एक पिता की मौत हो गई। दो बच्चे घायल हो गए। स्कूल बंद होने के कारण लौट रहे थे मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और अपने बच्चों का एडमिशन प्राइवेट स्कूल में कराने आया था। स्कूल बंद होने के कारण तीनों लौट रहे थे और यह हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को 108 के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला था। वह राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक के तीन बेटे हैं। अनूप और आलोक के बाद एक और एक साल का बेटा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पंचनामा कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!