HomeCHHATTISGARHनई शिक्षा नीति :छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय भाषाओं में होंगी पढ़ाई,कब होगी लागू?

नई शिक्षा नीति :छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय भाषाओं में होंगी पढ़ाई,कब होगी लागू?

Published on

साहित्यकारों, लोक कलाकारों, लोक गीतकारों, लोक संगीतकारों, लोक नर्तकों, प्रस्तुतकर्ताओं और कहानियों, गीतों, नाटकों के संकलनकर्ताओं की ली जाएगी मदद

छत्तीसगढ़ में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति नई तैयारी करने जा रही है।अब स्कूली बच्चे अपने क्षेत्र की स्थानीय भाषा और बोली में पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण द्वारा स्थानीय भाषा और बोलियों में पाठ्यपुस्तकें और उसके पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे।

पहले चरण में छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, हल्बी, सादरी, गोंडी आदि भाषा में पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे। इन पाठ्यक्रमों को तैयार करने के लिए प्रदेश भर के साहित्यकारों, लोक कलाकारों, लोक गीतकारों, लोक संगीतकारों, लोक नर्तकों, प्रस्तुतकर्ताओं और कहानियों, गीतों, नाटकों के संकलनकर्ताओं की मदद ली जाएगी।

शिक्षा विभाग स्थानीय भाषा में पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों और शिक्षकों की मदद लेगा। नई शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखते हुए यदि पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की स्थानीय भाषा को इसमें शामिल किया जाता है तो वे इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं, लेकिन घर में बोली जाने वाली भाषा स्थानीय भाषा और क्षेत्रीय पाठ्यक्रम में होनी चाहिए।

हालांकि अभी यह तय नहीं है कि इस पाठ्यक्रम को किस सत्र में लागू किया जाएगा। साथ ही अभी यह भी तय नहीं है कि इसमें सभी विषय जोड़े जाएंगे या सिर्फ एक विषय छत्तीसगढ़ी भाषा में पढ़ाया जाएगा।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!