HomeBILASPURस्वीप साईकिल रैली में शहर की सड़कों पर निकले Collector और एसपी

स्वीप साईकिल रैली में शहर की सड़कों पर निकले Collector और एसपी

Published on

बिलासपुर : रविवार की सुबह शहर की मुख्य सड़कों का नजारा कुछ अलग ही था। जिला कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह समेत तमाम आला अधिकारी साइकिल चलाकर मतदाता जागरूकता फैलाते नजर आए। स्वीप साइकिल रैली में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और लोगों को लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के प्रति जागरूक किया। यह स्वीप साइकिल रैली आईडीबीआई बैंक द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित की गई थी। रैली आत्मानंद स्कूल प्रताप चौक से शुरू होकर देवकीनंदन चौक, कोतवाली चौक, गांधी चौक, शिव टॉकीज चौक, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, अंबेडकर चौक और पुलिस पेट्रोल पंप से होते हुए स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में समाप्त हुई।

रैली में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, वनमंडलाधिकारी सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान, आईडीबीआई बैंक के डीजीएम अमिताभ बाजपेयी, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, बाइकर्स कम्युनिटी बिलासपुर के सदस्य, एनसीसी, युवा मतदाता समेत अन्य लोग शामिल हुए और मतदाता जागरूकता फैलाई। कलेक्टर ने कार्यक्रम में सभी को मतदाता शपथ दिलाई। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे भी छोड़े गए। रैली के बाद स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि वोट देने का यह अधिकार हमें कड़े संघर्ष के बाद मिला है, हमें इसका महत्व समझते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी के वोट का समान महत्व है। हर वोट बहुत कीमती है, हमें इसका स्वयं भी प्रयोग करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने सभी से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की। एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि सभी को मतदान कर लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में भाग लेना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत करना चाहिए।

इस अवसर पर निगम आयुक्त एवं आईडीबीआई के डीजीएम अमिताभ वाजपेयी ने भी अपने संबोधन में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए तथा स्वीप कार्यक्रम में भाग लेने वाले एनएसएस, स्काउट एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

Latest articles

समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए समर्पित-ABVP दीपका

समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए...

महिलाओं को प्राथमिकता देना भाजपा की नीति का हिस्सा है – लक्ष्मी वर्मा

महिलाओं को प्राथमिकता देना भाजपा की नीति का हिस्सा है - लक्ष्मी वर्मा श्रीमती वर्मा...

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

जीरो टॉलरेंस की रणनीति;ड्रोन से हुड़दंगियों पर पैनी नजर, अगले 48 घंटे अलर्ट मोड पर पुलिस

जीरो टॉलरेंस की रणनीति;ड्रोन से हुड़दंगियों पर पैनी नजर, अगले 48 घंटे अलर्ट मोड...

More like this

समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए समर्पित-ABVP दीपका

समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए...

महिलाओं को प्राथमिकता देना भाजपा की नीति का हिस्सा है – लक्ष्मी वर्मा

महिलाओं को प्राथमिकता देना भाजपा की नीति का हिस्सा है - लक्ष्मी वर्मा श्रीमती वर्मा...

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...
error: Content is protected !!