HomeKORBADJ ने ले ली युवक की जान,जाने पूरा घटनाक्रम

DJ ने ले ली युवक की जान,जाने पूरा घटनाक्रम

Published on

DJ took the life of a young man, know the entire incident

कोरबा/ छत्तीसगढ़ : जिले से आत्महत्या का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उरगा थाना अंतर्गत मड़वारानी के जर्वे गांव में एक युवक को डीजे बजाने से रोका गया तो नाराज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से उस घर में मातम पसर गया जहां शादी समारोह हो रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक यह घटना कोरबा जिला मुख्यालय से करीब 24 किलोमीटर दूर जर्वे मड़वारानी इलाके की है। यहां पटेल परिवार में शादी समारोह का आयोजन था, इसकी तैयारियां की जा रही थीं। भाई की बारात घर से जानी थी और बहन की बारात अगले दिन बाहर से आनी थी। शादी समारोह के लिए घर में डीजे लगाया गया था। परिजनों ने 18 वर्षीय बद्रीनारायण पटेल को देर रात तक डीजे बजाने से रोका, जिससे वह नाराज होकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद पता चला कि उसने गांव के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की सूचना उरगा थाने को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई पूरी की। बताया जा रहा है कि मृतक के दो भाई और एक बहन है, जिसमें मृतक सबसे छोटा था। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की मौत से शादी समारोह की खुशियों में कोहराम मच गया है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!