HomeKORBAकोरबा में UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आम सभा आज 

कोरबा में UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आम सभा आज 

Published on

कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगे CM योगी.. प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में करेंगे वोट अपील

कोरबा में UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आम सभा आज

कोरबा/ R छत्तीसगढ़ : उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार 21 अप्रैल को कोरबा आगमन हो रहा है, सीएम योगी कोरबा पूर्व के सीएसईबी फुटबॉल मैदान में आम सभा को संबोधित करेंगे

योगी आदित्यनाथ लगातार उत्तर प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री हैं, वे भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के लिए वोट करने के लिए अपील करेंगे.

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में बीजेपी आक्रामक चुनावी अभियान के लिए कमर कस रही है। भाजपा के स्टार प्रचारक फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ का उनकी सभा और प्रत्याशी की जीत के मामले में स्ट्राइक रेट 85% है। सबसे बड़ी बात यह भी है कि विरोधी भी उनको सुनने के लिए जाते हैं.

योगी की गारंटी

छत्तीसगढ़ में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में जिन प्रत्याशियों के लिए उन्होंने चुनाव प्रचार किया वे सभी जीतकर विधानसभा के द्वार तक पहुंचे हैं। राष्ट्रीय राजनीति में किसी भी चुनावी सभा, रैली में सबसे अधिक डिमांड अगर किसी की है तो योगी आदित्यनाथ का नाम शीर्षस्थ स्थान पर आता है।
लोगों का मानना है कि योगी आदित्यनाथ की सभा यानी जीत के लिए योगी की गारंटी है.

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी के स्टार प्रचारकों के आने का क्रम लगातार जारी है। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अप्रैल को अंबिकापुर में आमसभा के पहले बीजेपी के स्टार प्रचारक एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 अप्रैल को रायपुर, राजनांदगांव, कोरबा और बिलासपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

प्रशासन ने किये सुरक्षा के इंतजाम

सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर व्यवस्थाएं चाक-चौबंध की जा रही है। सभा स्थल पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जा रही है। फायरब्रांड योगी आदित्यनाथ को बड़ी संख्या में सुनने लोगों के आने की संभावना है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!