HomeKORBAपार्षद नरेंद्र देवांगन ने कबीर चौरा पर की गुरु पूजा, वॉर्ड क्रमांक...

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कबीर चौरा पर की गुरु पूजा, वॉर्ड क्रमांक 16 में शामिल हुए पार्षद देवांगन

Published on

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कबीर चौरा पर की गुरु पूजा, चौका आरती करके की वंदना, वॉर्ड क्रमांक 16 में शामिल हुए पार्षद देवांगन

By@Bharat yadav….

कोरबा। वॉर्ड क्रमांक 16 में आयोजित चौका पूजा में वॉर्ड के पार्षद नरेंद्र देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कबीर चौरा पर गुरु पूजा कर चौका आरती करके वंदना की।
इस अवसर पर पार्षद श्री देवांगन ने कहा की सत्य पुरुष संत कबीर साहेब ने अपनी वाणी व करनी से समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत किया। लोगों को गलत मार्ग से हटाकर सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। ज्ञान के आलोक से संपन्न सद्गुरु की महिमा असीमित है। ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय, जैसी अनेक रचनाएं आज भी लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञान मार्गी, कर्म योगी और समाज परिवर्तन के आधार और नई परंपरा के अनुयायी कबीर हमेशा पूज्यनीय रहेंगे। कर्म व साधना से निर्वाण प्राप्त करने वाले साहेब की साखी के दोहे से रचित उनके शब्द आज भी पूरी दुनिया में पथ प्रदर्शक के रूप में अहम भूमिका का निर्वहन कर रही है।
उन्होंने आयोजन के लिए आमीन महिला स्व सहायता समूह की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर आमीन माता समिति की प्रमुख रामकुमारी दीवान, कौशल्या महंत , सहोद्री , ईश्वरी , सावित्री , रमला,गंगा
उत्तम दीवान ,पावर दास शिवदास, राजेश दास ,घासीदास , गस्वार दास, मान दास, आरती दास व अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!