Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़

    कोंडागांव जिले को बनाया जाएगा निर्यात केन्द्र

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhFebruary 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए किया गया कार्यशाला का आयोजन

     

    By@Aditya narayan gopal

    कोंडागांव, 10 फरवरी 2024: कोंडागांव जिला अपने अद्वितीय हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहां के लघु वनोपज, लघु धान्य फसल इत्यादि की भी वैश्विक बाजार में मांग बढ़ाई जा सकती है। कोंडागांव जिले के उत्पादों को वैश्विक बाजार में स्थान उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के अंतर्गत विदेश व्यापार महानिदेशक नागपुर के प्रतिनिधियों द्वारा कोंडागांव में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
    जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभागार में आयोजित कार्यशाला में क्षेत्र के व्यापारी, राईस मिलर्स, हस्तशिल्पकार, स्व सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थित थीं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि आज की कार्यशाला से क्षेत्र के व्यवसायियों को अपने उत्पादों को विदेशी बाजार तक स्थापित करने की प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कोंडागांव को हस्तशिल्प की दृष्टि से अद्भुत बताते हुए कहा कि यहां के उत्पादों में क्षमता है, कि वे वैश्विक बाजार में स्थान बना सकते हैं। उन्होंने आगामी छः माह के भीतर उत्पादों को वैश्विक बाजार में निर्यात का लक्ष्य रखते हुए कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हम मिलकर कार्य करेंगे और जिले को निर्यात केन्द्र के रुप में स्थापित करते हुए राज्य के लिए उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। कलेक्टर श्री दुदावत ने इस दौरान निर्यात योग्य सामग्री तैयार करने के लिए पैकेजिंग को महत्वपूर्ण बताते हुए इसके लिए शीघ्र ही प्रशिक्षण प्रदान करने की बात कही। उन्होंने इसके साथ ही ढोकरा शिल्प को परंपरागत रुप से तैयार करने के साथ ही वैश्विक बाजार की मांग अनुरुप तैयार करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए वृहद स्तर पर कार्य किया जाएगा। इसके तहत विदेशी दुतावासों में भी जिले के उत्पादों का प्रर्दशन किया जाएगा। उन्होंने यहां उत्पादित मिलेट्स को निर्यात योग्य बनाने के लिए मांग अनुरुप प्रसंस्करण के साथ ही जैविक कृषि के प्रमाणन के कार्य को भी तेजी से करने की बात कही।
    इस अवसर पर विदेश व्यापार निदेशालय की सहायक निदेशक सुश्री स्नेहल ढोके ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए निर्यात को प्रोत्साहित किया जा रहा है और इसके लिए नए निर्यातकों को भी अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्यात की कठिनाईयों को दूर करने के लिए विदेश व्यापार निदेशालय द्वारा निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत लायसेंस बनाने की प्रक्रिया से लेकर पूंजी की व्यवस्था, ग्राहक का चिन्हांकन इत्यादि कार्य भी किए जा रहे हैं। भारत सरकार द्वारा निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
    इस अवसर पर इम्पोर्ट एंड एक्सपोर्ट कोड प्राप्त करने के तरीके, कस्टम से संबंधित पंजीयन और आवश्यक दस्तावेज, निर्यात वित्त विकल्पों पर बैंक द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग सहित विभिन्न तरीकों से जिले के उत्पादों और सेवाओं की व्यापक और वैश्विक पहुंच के लिए एक मंच प्रदान करने हेतु जानकारी देने के साथ ही निर्यात में रूचि रखने वाले जिले में स्थापित समस्त औद्योगिक इकाईयों, कृषि उत्पादक संगठन, स्व-सहायता समूह,नव उद्यमी एवं गणमान्य नागरिकों  की शंकाओं का भी समाधान किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    राजभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

    September 17, 2025

    चेंबर चुनाव 2025: महासमुंद में 90.40 और रायगढ़ में 89.23% मतदान,18 अप्रैल को मतगणना

    April 17, 2025

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायगढ़ में मल्टी-विलेज जलप्रदाय योजना और सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    June 26, 2024

    खराब मौसम और बारिश की मुश्किलों के बीच डीएफओ के मार्गदर्शन में मनेन्द्रगढ़ में चमका हरा सोना.. 102.76 प्रतिशत कलेक्शन, 100 प्रतिशत लक्ष्य के पार…

    June 3, 2024

    दुर्घटना : सड़क किनारे खड़े लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने लिया चपेट में, चार की मौत

    May 1, 2024

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भगवान श्री राम की मूर्ति भेंट की उद्योग मंत्री देवांगन ने 

    April 21, 2024
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.