Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़

    चिरायु योजना से संवर रही है जिंदगी,6 वर्षीय श्रेया अब सुन पाएगी आवाज

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhFebruary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    चिरायु योजना से संवर रही है जिंदगी,6 वर्षीय श्रेया अब सुन पाएगी आवाज

    By@Aditya narayan gopal

    बलौदाबाजार,12 फरवरी 2024: कलेक्टर श्री चंदन कुमार के निर्देश पर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (चिरायु) की बलौदा बाज़ार टीम द्वारा दो बच्चों में क्रमशः स्तन में गांठ और जन्मजात श्रवण बधिता की पहचान कर उसका उपचार कराया है। बलौदाबाजार के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत बनर्जी के अनुसार उक्त दोनों ही बच्चों की पहचान बलौदाबाजार की चिरायु टीम द्वारा की गई है। ग्राम अर्जुनी की 6 वर्षीय बच्ची श्रेया ध्रुव के पिता कृषक हैं। बच्ची के पिता ने जानकारी दी की जन्म से ही उनकी बेटी को सुनने की समस्या रही है कई जगहों पर जांच करवाने के पश्चात चिरायु दल के संपर्क में आने पर बच्ची के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। बच्ची के कान में कॉक्लियर मशीन लगाया गया है जिससे अब उसे सुनाई देने लगा है। इस ऑपरेशन में चिरायु की डॉ किरण देवांगन की टीम ने सहयोग किया गया। निजी अस्पताल में इसका उपचार 2 लाख से ऊपर का होता है। पर चिरायु के माध्यम से होने पर एक रूपये भी परिवार को देना नही पड़ा। उनके पिता ने इस सफल आपरेशन पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। इसी तरह एक दूसरे प्रकरण में बलौदा बाजार शहर की एक 16 वर्षीय किशोर बच्ची में चिरायु की डॉ आरजू परवीन की टीम द्वारा स्तन में गांठ की पहचान की गई। जिसका उपचार रायपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर अस्पताल में किया गया। जिले में चिरायु टीम द्वारा स्तन के गांठ की पहचान कर उसका उपचार किया गया है। चिरायु में इस में तरह का केस मिलना  पहला मामला है। बच्ची के घर वालो ने भी जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम पी महिस्वर ने बताया की चिरायु टीम द्वारा स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। जिसमें किसी प्रकार की बीमारी पाई जाने पर उसके उपचार की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    राजभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

    September 17, 2025

    चेंबर चुनाव 2025: महासमुंद में 90.40 और रायगढ़ में 89.23% मतदान,18 अप्रैल को मतगणना

    April 17, 2025

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रायगढ़ में मल्टी-विलेज जलप्रदाय योजना और सड़क निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

    June 26, 2024

    खराब मौसम और बारिश की मुश्किलों के बीच डीएफओ के मार्गदर्शन में मनेन्द्रगढ़ में चमका हरा सोना.. 102.76 प्रतिशत कलेक्शन, 100 प्रतिशत लक्ष्य के पार…

    June 3, 2024

    दुर्घटना : सड़क किनारे खड़े लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने लिया चपेट में, चार की मौत

    May 1, 2024

    यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भगवान श्री राम की मूर्ति भेंट की उद्योग मंत्री देवांगन ने 

    April 21, 2024
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.