HomeKORBAभव्य कलश यात्रा के साथ सर्वमंगला नगर में अखंड नवधा रामायण प्रारम्भ

भव्य कलश यात्रा के साथ सर्वमंगला नगर में अखंड नवधा रामायण प्रारम्भ

Published on

भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई सर्वमंगला नगर में अखंड नवधा रामायण

Bharat yadav…..

कोरबा/ छत्तीसगढ़: सर्वमंगला नगर दुरपा में अखंड नवधा रामायण का आयोजन 26 जनवरी दिन शुक्रवार को प्रारंभ हुआ..अखंड नवधा रामायण के प्रथम दिवस कथा स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में युवतियाँ एवं महिलाएं शामिल हुई.. बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा छोटा दशहरा मैदान कथा स्थल से प्रारंभ होकर सर्वमंगला मंदिर के हसदेव घाट पहुंची. जहां से पूजन पाठ कर जल भरकर पुनः कथा स्थल पहुंची.. अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम 26 जनवरी से प्रारंभ होकर कथा विश्राम 4 फरवरी एवं 5 फरवरी 2024 को हवन,चढ़ोतरी एवं सहस्त्रधारा कार्यक्रम के साथ संपन्न होगी.. कार्यक्रम में पूजन पाठ ग्राम पाली के महाराज स्वर्गीय पंडित घनश्याम प्रसाद शुक्ला के सुपुत्र पंडित दिनेश कुमार शुक्ला एवं रमेश कुमार शुक्ला द्वारा सम्पन्न किया जायेगा….

कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

4 फरवरी 2024 को होगी रामायण गायन प्रतियोगिता

अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम के दौरान 4 फरवरी 2024 को रात्रि 10:00 बजे से रामायण गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.. जिसमे प्रतिभागियों का चयन 3 फरवरी 2024 को होगा.. रामायण गायन प्रतियोगिता शास्त्रीय संगीत, फिल्मी भजन एवं लोकगीत के आधार पर होगी.

गायन प्रतियोगिता में विजेता होंगे पुरस्कृत

रामायण गायन प्रतियोगिता में विजयी होने वाले कलाकारों को पुरस्कृत के जाएगा.. जिसमें प्रथम पुरस्कार 5101, द्वितीय पुरस्कार 3101, तृतीय पुरस्कार 2101 एवं सांत्वना पुरस्कार 501 रु. दिया जाएगा.

बच्चो में भी कलश उठाने की दिखी उत्सुकता

आयोजन कर्ताओं ने सभी मानस मंडलियों से विनम्र निवेदन किया है श्री अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में गायन, वाचन एवं कथा श्रवण कर पुण्य लाभ के भागी बने

Latest articles

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति...

More like this

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...
error: Content is protected !!