HomeKORBAथोक महंगाई 9 महीने के उच्चतम स्तर पर

थोक महंगाई 9 महीने के उच्चतम स्तर पर

Published on

थोक महंगाई 9 महीने के उच्चतम स्तर पर

दिसंबर में बढक़र 0.73 प्रतिशत पर पहुंची

Bharat yadav….

नई दिल्ली / एजेंसी : भारत की थोक महंगाई दिसंबर में बढकर 0.73 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह महंगाई का 9 महीने का उच्चतम स्तर है। मार्च में महंगाई 1.34 प्रतिशत रही थी। वहीं नवंबर में यह 0.26 प्रतिशत और अक्टूबर में – 0.52 प्रतिशत रही थी । खाने-पीने के सामान की कीमतें बढने से महंगाई बढ़ी है।
लगातार सात महीनों तक नकारात्मक रहने के बाद नवंबर में थोक महंगाई दर सकारात्मक दायरे में लौट आई थी। दिसंबर महीने में प्राथमिक वस्तुओं की थोक मुद्रास्फीति बढकर 5.78 प्रतिशत हो गई जो नवंबर महीने में 4.76 प्रतिशत थी । इस बीच, ईंधन और बिजली व विनिर्माण
क्षेत्र में मुद्रास्फीति क्रमश शून्य से 2.41 प्रतिशत नीचे और शून्य से 0.71 प्रतिशत नीचे रही।
खाने-पीने की कीमतों में हुआ इजाफा
दिसंबर में, डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर नवंबर, 2023 के 4.69 प्रतिशत से बढकर 5.39 प्रतिशत हो गई। क्रमिक आधार पर, मुद्रास्फीति की दर 0.26 प्रतिशत की वृद्धि के मुकाबले शून्य से 0.85 प्रतिशत नीचे रही। खुदरा मुद्रास्फीति का आंकड़ा जारी होने के कुछ दिनों थोक महंगाई दर के आंकड़े सामने आए हैं। खुदरा महंगाई दर नवंबर के 5.55 प्रतिशत के मुकाबले बढक़र चार महीने के उच्च स्तर 5.69 प्रतिशत पर पहुंच गई है। हालांकि, मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 2 से 6 प्रतिशत के सहिष्णु दायरे (टॉलरेंस बैंड) के भीतर बनी हुई है। दिसंबर की मौद्रिक नीति + समीक्षा (एमपीसी) में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुद्रास्फीति का लक्ष्य 5.4 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा था।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!