HomeKORBA स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट में प्रतियोगिता में अधिवक्ता इलेवन ने...

 स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट में प्रतियोगिता में अधिवक्ता इलेवन ने प्रेस क्लब इलेवन को 7 विकेट से हराया 

Published on

स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट में प्रतियोगिता में अधिवक्ता इलेवन ने प्रेस क्लब इलेवन को 7 विकेट से हराया

By@Bharat yadav…

कोरबा/ प्रेस क्लब द्वारा शहर के घंटाघर मैदान में आयोजित स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2024 के शुभारंभ के साथ मंगलवार की शाम पहला मैच प्रेस क्लब इलेवन व अधिवक्ता इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर प्रेस क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। अधिवक्ता इलेवन की टीम फिल्डिंग के लिए उतरी। निर्धारित 12 ओवरों में प्रेस क्लब इलेवन की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर कुल 97 रन बनाए। सर्वाधिक 46 रनो की पारी राजकुमार शाह ने खेली।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी अधिवक्ता इलेवन की टीम की शुरुआत खास नहीं रही, रन रेट धीमी गति से बढ़ रहा था। लेकिन बाद में तेजी से रन बनाकर अधिवक्ता इलेवन की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 1 ओवर शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल कर 7 विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार अधिवक्ता इलेवन के खिलाड़ी रवि शर्मा को दिया गया। जिन्होंने अपने 3 ओवर में मात्र 7 रन देकर महत्वपूर्ण 2 विकेट चटकाए। मैच के अंपायर करतार सिंह एवं वीर सिंह, मैच के स्कोरर सुनील कुमार यादव एवं कॉमेंटेटर भुवनेश्वर कश्यप रहे।

*बुधवार दूसरे दिन दो मैच होंगे*

स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार की शाम दो मैच होंगे, जिसमें पहला मैच शाम 6 बजे शिक्षा विभाग इलेवन एवं उद्यानिकी विभाग इलेवन की टीम के बीच और दूसरा मैच रात 8 बजे नगर निगम इलेवन और एनटीपीसी इलेवन के बीच होगा।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!