HomeKORBAमानवीय सेवा की दिशा में मारवाड़ी महिला समाज का प्रयास सराहनीय: मंत्री...

मानवीय सेवा की दिशा में मारवाड़ी महिला समाज का प्रयास सराहनीय: मंत्री लखन लाल देवांगन

Published on

Minister of Commerce, Industry and Labor attended the All India Marwari Women’s Conference as the chief guest

Bharat yadav…..

कोरबा/ अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समाज द्वारा स्टेडियम परिसर स्थित ऑडिटोरियम में अयोजित सप्तम प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रुप में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए।
सम्मेलन में 16 राज्यों से पहुंची समाज की महिलाओं और बहनों को संबोधित करते हुए मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा की समाज की महिलाएं हर वर्ग में अग्रणी हैं। चाहे वो सरहद पर तैनात जवानों के लिए 67 लाख राखी भेजने की पहल हो या 8000 रक्तदान , 20 देहदान व 250 नेत्रदान जैसे अनुकरणीय सामाजिक सरोकार हों। सभी समाज वर्ग के लिए मारवाड़ी महिला समाज हमेशा तत्पर रहता है। मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने समाज की सभी महिलाओ और बहनों को इसके लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा की आपके सभी सामाजिक सरोकारों से शासन प्रशासन से भरपूर सहयोग मिलेगा।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने मांग रखी की मंदिरों में शौचालय का निर्माण ज्यादा से ज्यादा किया जाय। इसपर मंत्री श्री देवांगन ने कहा की इस दिशा में प्राथमिकता से काम कराए जाएंगे।
इस मौके पर समाजसेवी अशोक मोदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, युवा मोर्चा के महामंत्री नरेंद्र देवांगन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र पाटनवार, पूर्व एल्डरमैन राधे यादव, शैलेंद्र यादव, संजय मानिकपुरी भी उपस्थित रहे।

ऑफिस लिए भवन निर्माण की घोषणा

सम्मेलन अवसर पर सरोज सुनालियां ने समाज की गतिविधि के लिए भवन निर्माण की मांग रखी। इसपर मंत्री श्री लखन ने अपनी सहमति देते हुए कहा की जगह चिन्हित करने के बाद शहर में एक सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण कराया जाएगा।

Latest articles

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति...

More like this

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...
error: Content is protected !!