HomeKORBAकोरबा जिले के 18 वें कलेक्टर अजीत वसंत ने किया पदभार ग्रहण

कोरबा जिले के 18 वें कलेक्टर अजीत वसंत ने किया पदभार ग्रहण

Published on

कोरबा जिले के 18 वें कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने किया पदभार ग्रहण

Bharat yadav…..

कोरबा / कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर अजीत वसंत ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत कोरबा जिले के 18वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री वसंत का स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वसंत ने जिले के विकास की गति को आगे बढाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत व बेहतर क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। जिले में पीएम जनमन योजना, विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने आगामी लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे, समस्त एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर अजीत वसंत 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। नवपदस्थ श्री वसंत कलेक्टर के रूप में नारायणपुर, मुंगेली जिले में पदस्थ रह चुके हैं। इसके पूर्व कलेक्टर श्री वसंत मानपुर-मोहला में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जांजगीर-चांपा जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी, राज्य शासन के भौमिकी तथा खनि कार्य विभाग के संचालक, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में अपर कलेक्टर तथा राजनांदगांव में जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

Latest articles

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र

प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति...

More like this

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के...
error: Content is protected !!