HomeBlogकांग्रेस ने बांटे थे फर्जी पट्टे, भाजपा देगी स्थाई पट्टा: मंत्री लखन...

कांग्रेस ने बांटे थे फर्जी पट्टे, भाजपा देगी स्थाई पट्टा: मंत्री लखन लाल देवांगन

Published on

कांग्रेस ने बांटे थे फर्जी पट्टे, भाजपा देगी स्थाई पट्टा: मंत्री लखन लाल देवांगन

रामनगर और इमलीडुग्गू वॉर्ड में मंत्री श्री देवांगन ने ली नुक्कड़ सभा

By Bharat yadav 9906967743

कोरबा। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन बुधवार को कोरबा विधानसभा के दो वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।
वार्ड क्रमांक 27 रामनगर में आयोजित नुक्कड़ सभा में अधिक संख्या में आए आम जनमानस को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कांग्रेस ने बस्तियों को हर बार सिर्फ वोट बैंक समझा। पिछले 10 साल से निगम में कांग्रेस की सत्ता है, बीते पांच साल में कांग्रेस की सरकार भी थी, तब विकास क्यों नहीं हुआ? आखिर पांच साल में कांग्रेस को विकास करने से किसने रोका था। पांच साल से घोटले पर घोटाले और फिर जब चुनाव की बारी आई तो हार की डर से बस्तियों में फर्जी पट्टा बंटवाया गया, आज बहुत से वार्डों में लोग पट्टा लेकर घूम रहे हैं, लेकिन उनकी जमीन कहा है यह नहीं मालूम।किसी भी बस्तीवासियों को पट्टा और पीएम आवास के लिए अब फिक्र करने की जररूत नहीं है। पीएम मोदी जी ने मोदी की गांरटी में इसकी घोषणा कर दी है की हर झुग्गी झोपड़ी वासी को पीएम आवास मिलेगा। इसके साथ ही साय सरकार सभी लोगों को वैध पट्टा देगी, ताकि उनको जमीन का मालिकाना हक मिल सके। इस दौरान वार्ड वासियों ने मंत्री श्री देवांगन को फल से तौल कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेश लांबा, नरेंद्र पाटनवार, कोरबा मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व पार्षद सुशील गर्ग, पार्षद सुफल दास, युगल कैवर्ट, योगेश मिश्रा, वैभव शर्मा, दीपक जायसवाल,वरुण गोस्वामी, जेठूराम केवंट समेत अधिक संख्या में कार्यकर्ता और आम जनमानस उपस्थित रहे।

3 नम्बर का बटन दबाए, विकास का कमल खिलाए: श्री देवांगन

इमलीडुग्गू वार्ड में आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की मोदी जी ने देश के हर क्षेत्र में विकास किया। 7 मई को कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को ईवीएम में तीन नंबर बटन दबाकर विकास का कमल खिलाए। कोरबा को इस बार सशक्त नेतृत्व की जरुरत है, कोरबा से सरोज पांडेय की जीत से कोरबा में विकास तेजी से होगा।

Latest articles

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त...

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया रायपुर। भारतीय...

PWD मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस…

पीडब्ल्यूडी मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस... आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के सड़को को...

धान उपार्जन केंद्र आ धमका हाथी,प्रभारी की हुई मौत…

धान उपार्जन केंद्र आ धमका हाथी,प्रभारी की हुई मौत.. कोरबा।जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र...

More like this

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त...

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया रायपुर। भारतीय...

PWD मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस…

पीडब्ल्यूडी मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस... आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के सड़को को...
error: Content is protected !!