HomeCHHATTISGARHअवकाश दिवस में खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय

अवकाश दिवस में खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय

Published on

 अवकाश दिवस में खुले रहेंगे प्रदेश के पंजीयन कार्यालय

रायपुर, 27 मार्च 2024
राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में कम्प्यूटरीकृत एन.जी.डी.आर.एस. प्रणाली से पंजीयन कार्य हो रहा है। इस वित्तीय वर्ष में मार्च माह के अंतिम सप्ताह में दिनांक 29 से 31 मार्च तक शासकीय अवकाश है। किन्तु अचल संपत्ति के खरीदी बिक्री से संबंधित दस्तावेजों के पंजीयन के लिए पक्षकारों को असुविधा का सामना नही करना पड़े इसके लिए राज्य के सभी पंजीयन कार्यालय वर्षान्त के अवकाश दिवसों 29 से 31 मार्च में भी खुले रहेंगे।
पंजीयन के लिए पक्षकारों को स्टाम्प प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए ई-स्टाम्प काउंटर भी अवकाश के दिनों में खुले रहेंगे।
मार्च माह में 16 मार्च के उपरान्त सभी शनिवार एवं रविवार को भी पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन कार्य होने से पक्षकारों को सुविधा हुई है। मार्च माह में प्रतिवर्ष सर्वाधिक दस्तावेजों का पंजीयन होता है। आम दिनों की अपेक्षा प्रतिदिन लगभग दो से तीन गुना दस्तावेज पंजीयन के लिए प्रस्तुत होते है, इसे ध्यान में रखते हुए इस वित्तीय वर्ष में मार्च माह में प्रतिदिन निर्धारित अपाईन्टमेंट की सीमा में भी वृद्धि करते हुए प्रातः 10 बजे से शाम 7 बजे तक अपाईन्टमेंट की सुविधा प्रदान की गई है। सामान्य दिवस में 5 बजे तक का ही अपाईन्टमेंट होता है।
अवकाश दिवस में पंजीयन कार्य होने से वित्तीय वर्ष में ही पंजीयन कराने के इच्छुक पक्षकारों को सुविधा होने के साथ ही विभाग को प्राप्त होने वाले राजस्व में भी वृद्धि होगी।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!