HomeBlogअज्ञात बच्चे की निर्मम हत्या से फैली सनसनी.. बच्चें की पहचान में...

अज्ञात बच्चे की निर्मम हत्या से फैली सनसनी.. बच्चें की पहचान में जुटी पुलिस

Published on

अज्ञात बच्चे की निर्मम हत्या से फैली सनसनी.. बच्चें की पहचान में जुटी पुलिस

By@Bharat yadav….

कोरबा। कोरबा शहर से लगे खरमोरा बस्ती और आसपास के इलाके में देर शाम सनसनी फैल गई जब यहां भालू सटका जाने वाले मार्ग पर सागौन बाड़ी में एक मासूम बच्चे की लाश मिली। उसकी गला रेत कर नृशंस हत्या करने और गुप्तांग को जलाए जाने की जानकारी प्राथमिक तौर पर सामने आई है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सिविल लाइन रामपुर की पुलिस पहुंची। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने भी स्वयं घटनास्थल पहुंचकर इस बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए तत्काल जांच पड़ताल प्रारंभ करा दिया है।
घटना के संबंध में खरमोरा के रहने वाले गंगाराम ने बताया कि कल सुबह 10 बजे वह अपनी पत्नी और पुत्र लाला के साथ आसपास के जंगल क्षेत्र में लकड़ी बीनने गया हुआ था। इस दौरान सागौन बाड़ी में उसने इस बच्चे के शव को देखा तो डर के मारे सभी वहां से भाग गए। इसके संबंध में किसी को भी डर के मारे कुछ नहीं बताया। आज यह बात शाम तक आम हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर बालक की पहचान करने का प्रयास तेज कर दिया है।
इस घटना को लेकर कई पहलुओं और बिंदुओं पर पड़ताल शुरू कर दी गई है। इसे अलग-अलग दृष्टिकोण से जोड़कर पड़ताल हो रही है। फिलहाल मृतक की पहचान पर पुलिस का फोकस है जिसके बाद जांच तेज हो सकेगी।

पुलिस ने जारी किया मोबाइल नंबर

उक्त शिशु के बारे में कोई भी जानकारी होने पर कोरबा पुलिस या नीचे लिखे नम्बरों पर तत्काल सूचित करें।

सीएसपी कोरबा: 9479193302 /7587350517
पुलिस कंट्रोल रूम कोरबा:9479193399
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: 9479193301/9406052280
पुलिस अधीक्षक: 9479193300/ 7974550759

Latest articles

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त...

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया रायपुर। भारतीय...

PWD मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस…

पीडब्ल्यूडी मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस... आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के सड़को को...

धान उपार्जन केंद्र आ धमका हाथी,प्रभारी की हुई मौत…

धान उपार्जन केंद्र आ धमका हाथी,प्रभारी की हुई मौत.. कोरबा।जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र...

More like this

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

हाईवा चालकों से लूट और डीजल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त...

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया

भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया रायपुर। भारतीय...

PWD मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस…

पीडब्ल्यूडी मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस... आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के सड़को को...
error: Content is protected !!