Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » KORBA
    KORBA

    शक्ति वंदन कार्यक्रम में नारी शक्ति का हुआ सम्मान,उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वसहायता समूह की महिलाओं को किया गया सम्मानित

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhFebruary 9, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शक्ति वंदन कार्यक्रम में नारी शक्ति का हुआ सम्मान,उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वसहायता समूह की महिलाओं को किया गया सम्मानित

     

    By@Bharat yadav….

    कोरबा 09 फरवरी 2024 नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र. 16 चारपारा कोहड़िया में आज आयोजित ’’ शक्ति वंदन कार्यक्रम ’’ में नारी शक्ति का सम्मान किया गया, उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वसहायता समूह की सदस्यों, महिलाओं को सम्मानित किया गया, इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नारी शक्ति को सम्मानित किया, वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा समाज के सभी वर्गो के लिए क्रियान्वित की गई जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
    निगम के वार्ड क्र. 16 चारपारा केहड़िया स्थित सामुदायिक भवन परिसर में शक्ति वंदन अभियान के तहत ’’ शक्ति वंदन कार्यक्रम ’’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अतिथिगण भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, वार्ड पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भारत माता, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्रों पर पुष्पमाला अर्पण व दीप प्रज्वलन कर ’’ शक्ति वंदन कार्यक्रम ’’ का शुभारंभ कराया। इस मौके पर केन्द्र व राज्य प्रवर्तित योजनाओं के स्टाल लगाए गए तथा नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शक्ति वंदन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं को जनप्रतिनिधियों ने सम्मानित किया, वहीं अधिकारी कर्मचारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। इस अवसर पर पार्षद रितु चौरसिया एवं सुफलदास महंत, जिला संयोजक व भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर राठिया व संतोष देवांगन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, पूर्व पार्षद राधा महंत, मनोज अग्रवाल व दिनेश वैष्णव, निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी व पवन वर्मा, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला, सोमनाथ डेहरे, सुनील टांडे, घनश्याम श्रीवास, भाजपा की पदाधिकारीगण रंजना पाण्डेय, रेणुका राठिया, अर्चना रूनीझा, हेमलता निर्मलकर, प्रतिभा सोनवानी, मालती वर्मा, आशीष त्रिवेदी, पुनीराम , ईश्वर साहू, प्यारेलाल, रेणु प्रसाद आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
    भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर – इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हमारा भारत देश एक बार फिर से विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है, जल्द ही वह समय आएगा जब भारत समूचे विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, वह निश्चित रूप से करके रहते हैं, उनकी हर योजना गरीबों के उत्थान के लिए है, केन्द्र सरकार के प्रस्तुत बजट की सबसे खूबसूरत तस्वीर यह है कि 25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं, उन्होने कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर निगम कोरबा को धन्यवाद है कि वे योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी इच्छाशक्ति व निष्ठा के साथ कार्य में लगे हुए हैं।
    पूरी हो रही मोदी जी की गारंटी – इस मौके पर वार्ड पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दी गई गारंटियॉं क्रमशः पूरी हो रही है, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब विवाहित महिलाओं को 1000 रूपये प्रतिमाह प्राप्त होगा, एक मार्च से यह योजना लागू हो जाएगी। अभी 20-22 फरवरी तक आवेदन भरे जाएंगे किन्तु योजना के लागू होने के बाद भी आगे पूरे 05 वर्ष तक शेष महिलाओं के आवेदन फार्म लिए जाएंगे तथा उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के निर्देश पर कोरबा स्थित उनके निवास कार्यालय पर भी व्यक्तियों की तैनाती की गई है, जो लगातार महतारी वंदन योजना के साथ-साथ केन्द्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हितग्राहियों का निरंतर सहयोग करेंगे।
    जनकल्याणकारी सरकार का सपना पूरा- इस मौके पर पूर्व महापौर श्री जोगेश लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में विगत 10 वर्षो में आमजनता के हित में क्रियान्वित की गई, योजनाओं एवं लोगों तक पहुंचाए गए इन योजनाओं के वास्तविक लाभ की बदौलत एक जनकल्याणकारी सरकार होने का हमारा सपना पूरा हो गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में राज्य सरकार क्रमशः प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सभी गारंटियों को पूरा करने की दिशा में अपने कदम तेजी से बढ़ा चुकी है। राज्य में अब डबल इंजन की सरकार है जो आमजनता का ज्यादा से ज्यादा भला करने की दिशा में लगातार कार्य करेगी। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी एवं जिला संयोजक व भाजपा जिला महामंत्री टिकेश्वर राठिया ने भी संबोधित किया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी उपस्थित लोगों को दी।
    इनका हुआ सम्मान-आज आयोजित ’’ शक्ति वंदन कार्यक्रम ’’ के दौरान महिला स्वसहायता समूह की सदस्य महिलाएं सरिता प्रजापति, चंद्रिका जांगडे, फूलोलुगून, दुर्गा महंत, गुडिया वाल्मीकि, अनीता सोनी, चन्द्रकांता सोनी, ममता महतो, मलोदिया आदि को जनप्रतिनिधियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यो हेतु सम्मानित किया तथा उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।
    योजनाओं की बदौलत ऊपर उठा जीवन स्तर-शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाएं श्रीमती प्रभा साहू, मीनू सईद, रामकुमारी, अहिल्या केंवट, कृष्णा यादव, रंजना पाण्डेय सहित अन्य महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रमशः जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की इन्हीं योजनाओं की बदौलत आज उनका जीवन स्तर ऊपर उठ चुका है, हम अधिकांश महिलाएं स्वावलंबी बनी हैं तथा अपने घर परिवार के हित में निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होने कहा कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब हमें प्रतिमाह 1000 रूपये मिलेगा, जिससे हमारी आय बढे़गी, हमारी शेष बची मुश्किले भी दूर होंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026

    कुदमुरा-मदवानी सड़क बदहाल: 17 साल से इंतजार, डेढ़ साल पहले मंच से हुई घोषणा भी रही हवा-हवाई

    August 12, 2026

    KORBA: दो साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    कोरबा जनपद पंचायत में नए सीईओ की नियुक्ति, खगेश निर्मलकर को मिला पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार

    July 23, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.