HomeRAIPURयुवा बनेंगे भाग्य विधाता…कांग्रेस और भाजपा की नजर अब नए मतदाताओं पर

युवा बनेंगे भाग्य विधाता…कांग्रेस और भाजपा की नजर अब नए मतदाताओं पर

Published on

युवा बनेंगे भाग्य विधाता…कांग्रेस-भाजपा की नजरें अब नए वोटर पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत के लिए राज्य की राजनीतिक पार्टियों ने होमवर्क करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही राजनीतिक पार्टियों का मुख्य फोकस युवा वोटर हैं। इन्हें लुभाने के लिए बीजेपी ने BJYM और कांग्रेस ने NSUI को आगे किया है, दोनों ही पार्टियां आने वाले चुनाव से पहले युवा और नए वोटरों को अपनी पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की कोशिश में हैं। इसके लिए भाजयुमो और एनएसयूआई को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

सदस्यता अभियान:  नए मतदाताओं तक पहुंचेगा भाजयुमो

भाजपा में सदस्यता अभियान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत भाजयुमो को नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। दरअसल, एक सितंबर से भाजपा का संगठन पर्व शुरू होने जा रहा है। इसमें भाजयुमो को जिम्मेदारी दी गई है कि वह हर नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में नए मतदाताओं को चिह्नित करे। इसके बाद नए मतदाताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाए। यह संगठन पर्व 60 दिनों तक चलेगा। इसके लिए भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने कार्यकर्ताओं को पत्र भी लिखा है। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे जल्द से जल्द नए मतदाताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। यह भी कहा गया है कि सभी कार्यकर्ता कम से कम 100 सदस्य बनाएं। इसके बाद ही वे पार्टी के सक्रिय सदस्य बना पाएंगे।

छात्रसंघ चुनाव के बहाने नए मतदाताओं तक पहुंचेगी एनएसयूआई

नए मतदाताओं को जोड़ने में एनएसयूआई अहम भूमिका निभाएगी। इसके लिए एनएसयूआई को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव की मांग कर नए मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति तैयार की है। इनका मुख्य फोकस विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के छात्रों पर रहेगा। एनएसयूआई कार्यकर्ता महाविद्यालयों में जाकर छात्रसंघ चुनाव को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके साथ ही नए मतदाताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास करेंगे। हालांकि एनएसयूआई की नई बॉडी के गठन के बाद इसके कार्यकर्ता संगठन के काम में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कई प्रत्याशियों ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं से इस बात की मौखिक शिकायत भी की थी। उनका कहना था कि चुनाव में एनएसयूआई के कई कार्यकर्ताओं ने उनका साथ नहीं दिया। संगठन ने इन शिकायतों को काफी गंभीरता से लिया है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!