HomeKORBAसड़क हादसे में युवक की मौत,2 साल पहले कोलगा से हुई थी...

सड़क हादसे में युवक की मौत,2 साल पहले कोलगा से हुई थी शादी

Published on

सड़क हादसे में युवक की मौत,2 साल पहले कोलगा से हुई थी शादी

कोरबा। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। भैसमा टोल प्लाजा के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में अक्षय कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई। उसका जीजा मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उरगा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि जीजा-साला दोनों बाइक से रामपुर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। मृतक अक्षय की शादी 2 साल पहले कोलगा निवासी प्रियंका से हुई थी। वह अपने परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। वह दिहाड़ी मजदूरी के साथ खेतीबाड़ी भी करता था। मृतक का परिवार ढोढ़ातराई का रहने वाला है।

उसके पिता राधे लाल ने बताया कि अक्षय उनका बड़ा बेटा था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। अक्षय कुछ काम बताकर घर से निकला था। जीजा मंगल सिंह के साथ वह कहां चला गया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद राहगीरों ने 112 और 108 को सूचना दी। दोनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। मंगल सिंह का इलाज जारी है। उरगा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण सहयोग केन्द्र में...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर इतवारी बाजार ऑक्सीजोन...

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’ कोरबा।कलेक्टर...

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया कोरबा।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा तन्मय खन्ना...

More like this

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण सहयोग केन्द्र में...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर इतवारी बाजार ऑक्सीजोन...

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’ कोरबा।कलेक्टर...
error: Content is protected !!