HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ विधानसभा में Congress को प्रतिनिधित्व करने वाला चेहरा किसका?

छत्तीसगढ़ विधानसभा में Congress को प्रतिनिधित्व करने वाला चेहरा किसका?

Published on

रायपुर(छत्तीसगढ़) : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कौन होगा यह बड़ा सवाल हैं। कांग्रेस के नौ मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। इसमें कई अच्छे वक्ता भी रहे। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि पांच वर्षों तक विधानसभा में कांग्रेस को प्रतिनिधित्व करने वाला चेहरा किसका होगा।

यह भी पढ़े : विधानसभा चुनाव जीतने के बाद BJP सांसदों ने दिया इस्तीफा

राजनीतिक विश्लेषकों का इशारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ है, लेकिन छत्तीसगढ़ के विधानसभा में मुख्यमंत्री को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया हो, ऐसा कभी नहीं हुआ। ऐसे में अब कांग्रेस की नजर वर्तमान ऐसे विधायकों पर हैं, जो कि विधानसभा की कमान संभाल सकते हैं। कांग्रेस के जिन 35 विधायकों ने जीत हासिल की है। इनमें से 14 पहली बार विधानसभा चुनकर आए हैं, वहीं 21 विधायकों में कई प्रत्याशी दूसरी बार विधायक बने हैं।
चुनिंदा नाम ही सामने कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी के लिए मुखर स्वर वाले नेताओं की कमी महसूस की जा रही है। वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, विधायक उमेश पटेल, कोंटा विधायक कवासी लखमा, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल का नाम आगे किया जा रहा है। कांग्रेस की महिला विधायकों में अनिला भेंडिय़ा को वर्तमान में सबसे वरिष्ठ विधायक बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस में इस प्रमुख पद के लिए चुनिंदा नाम ही सामने आया है। इसका फैसला प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में किया जाएगा।

Latest articles

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह पुलिस...

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर आदतन अपराधी अंचल...

जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ रायगढ़।महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ के...

महिला थाना के दुष्कर्म व पॉक्सो प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

महिला थाना के दुष्कर्म व पॉक्सो प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा रायगढ़।...

More like this

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह पुलिस...

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर आदतन अपराधी अंचल...

जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ रायगढ़।महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ के...
error: Content is protected !!