HomeKORBAपुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का दो दिवसीय निरीक्षण

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का दो दिवसीय निरीक्षण

Published on

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का दो दिवसीय निरीक्षण

कोरबा।बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा कोरबा जिले का दो दिवसीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना परिसरों, पुलिस कार्यालयों एवं पुलिस बल की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

20 मार्च 2025 को थाना दीपका का निरीक्षण किया गया, जहां अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा एवं पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

21 मार्च 2025 को सुबह परेड निरीक्षण संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक (SP) कोरबा, श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के साथ कोरबा पुलिस के सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों सहित कुल 152 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात पुलिस वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें उनकी तकनीकी स्थिति, कार्यक्षमता एवं रखरखाव की विस्तृत जांच की गई। यह सुनिश्चित किया गया कि सभी वाहन आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता से कार्य करने के लिए पूर्णतः सक्षम हों।

इसके बाद जनदर्शन (दरबार) आयोजित कर पुलिस परिवार के सदस्यों की समस्याएं सुनी गईं, तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात CSP कोरबा कार्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां पुलिस प्रशासनिक कार्यों, लंबित प्रकरणों, अपराध विवेचना की प्रगति एवं दैनिक कार्य प्रणाली की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान IG डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को अनुशासन, संयमित व्यवहार एवं जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को आम जनता से संवाद में संयम एवं संवेदनशीलता बनाए रखने की सलाह दी।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!