HomeKORBAलोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए कोरबा जिले में त्रि- स्तरीय सुरक्षा...

लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए कोरबा जिले में त्रि- स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

Published on

कोरबा जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना दिनांक 04.06.2024 को आईटी कॉलेज झगरहा में की जानी है, जिसके लिए शांतिपूर्ण मतगणना के उद्देश्य से सिद्धार्थ तिवारी आईपीएस पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा में बाहरी घेरे में जिला पुलिस बल, मध्य घेरे में नगर सैनिक एवं वनकर्मी तथा आंतरिक घेरे में केंद्रीय अर्धसैनिक बल तैनात किया जा रहा है। जिसमें समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी एवं कर्मचारी, यातायात बल, नगर सैनिक एवं वनकर्मी सहित 500 से अधिक अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस द्वारा नक्शा जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि आईटी कॉलेज मार्ग पर प्रातः 05 बजे से रात्रि 11 बजे तक बड़े वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

डायवर्सन प्वाइंट 

1. नकटीखार से दादर रोड, सुभाष चौक की ओर।

2. झगराहा तिराहा से कोरकोमा, गोढ़ी रोड, उरगा होते हुए।

  1. रिस्दी चौक से सीएसईबी चौक, राताखार होते हुए सर्वमंगला होते हुए।
  2. उरगा चौक से तरदा तिराहा होते हुए सर्वमंगला होते हुए कुसमुंडा, बालको होते हुए।
  3. बरमपुर से सीतामढ़ी होते हुए कुसमुंडा, कटघोरा की ओर

पार्किंग प्वाइंट

  1. रिस्दी चौक के पास पार्किंग
  2. झगराहा चौक के पास
  3. आईटी कॉलेज तिराहा के पास।
  4. नकटीखार तिराहा के पास।
  5. भालू सटका के पास।
  6. आईटी कॉलेज के अंदर पार्किंग।

Latest articles

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश; बोले-यह संकल्प बजट…

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश;...

More like this

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...
error: Content is protected !!