HomeRAIGARHरायगढ़ : पुलिस के तीन पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी कार्यालय में...

रायगढ़ : पुलिस के तीन पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी कार्यालय में दी गई सेवानिवृत्त को गरिमापूर्ण विदाई

Published on

रायगढ़ : पुलिस के तीन पुलिस अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, एसपी कार्यालय में दी गई सेवानिवृत्त को गरिमापूर्ण विदाई

रायगढ़। जिला पुलिस में वर्षों तक सेवा देने के पश्चात अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर उप निरीक्षक जबेरियुस एक्का, सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम और अशोक राठिया शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय में एक गरिमामय सेवा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक दिबयांग पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती साधना सिंह, रक्षित निरीक्षक अमित सिंह, मुख्य लिपिक श्रीमती मनोरमा बहिदार सहित सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपने परिजनों के साथ शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के सेवाकाल का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक जबेरियुस एक्का ने वर्ष 1989 से रायगढ़ में सेवा प्रारंभ कर जशपुर और सरगुजा जैसे जिलों में कार्य किया, और वर्ष 2023 में पुनः रायगढ़ आकर कोतरारोड़ थाने में पदस्थ रहे। सहायक उप निरीक्षक चंदन सिंह नेताम ने 1983 में रायगढ़ में भर्ती होकर बिलासपुर और रायगढ़ में लंबे समय तक सेवा दी तथा लैलूंगा थाने से सेवानिवृत्त हुए। वहीं, अशोक राठिया ने वर्ष 1987 में आरक्षक के रूप में सेवा शुरू कर क्रमिक पदोन्नति के पश्चात सहायक उप निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने रायगढ़ के अलावा जांजगीर-चांपा जिले में भी सेवाएं दीं।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों के कर्तव्यनिष्ठ कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासित एवं जटिल प्रकरणों में मार्गदर्शक की भूमिका निभाने वाला बताया। उन्होंने तीनों सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह व उपहार भेंटकर सम्मानित किया तथा GIS और FBF की प्रमाण-पत्र प्रतियां भी प्रदान कीं।एसपी पटेल ने उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने परिवार को वह समय देना चाहिए जो वर्षों तक पुलिस सेवा में देने के कारण संभव नहीं हो पाया।
मुख्य लिपिक को पेंशन, ग्रेच्युटी जैसे लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए और कहा गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर सेवानिवृत्त अधिकारी निःसंकोच संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित अन्य पुलिसकर्मियों ने तीनों अधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित चंदन सिंह नेताम की वृद्ध माता के प्रति विशेष सम्मान व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर आभार जताया। वहीं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजनों ने भी पुलिस अधीक्षक को विशेष रूप से माला पहनाकर अपना आभार और खुशी प्रकट की।

Latest articles

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट...

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश कोरबा।कलेक्टर...

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की...

दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल बिलासपुर। गुरुवार शाम को...

More like this

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट...

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश कोरबा।कलेक्टर...

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की...
error: Content is protected !!