HomeRAIPURदेर जरूर होगी, लेकिन चुनाव नहीं टाला जाएगा- साय 

देर जरूर होगी, लेकिन चुनाव नहीं टाला जाएगा- साय 

Published on

देर जरूर होगी, लेकिन चुनाव नहीं टाला जाएगा- साय 

रायपुर। चुनाव से पहले निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि देर जरूर होगी, लेकिन चुनाव नहीं टाला जाएगा। उन्होंने कहा कि देरी के कारण ही नगरीय निकायों में प्रशासक नियुक्त करने पड़े।

जगदलपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जगदलपुर दौरे में आज लोकार्पण और भूमिपूजन का कार्यक्रम है। 350 करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए जाएंगे। बस्तर के विकास को लेकर सरकार मांझी समाज से सलाह लेगी। साय ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। एक साल में बस्तर में शांति स्थापित करने में सरकार सफल साबित हुई है। क्षेत्र के विकास के लिए योजना चलाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि नगर निगमों में प्रशासक नियुक्त किए जा रहे हैं। दस नगर निगमों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। शेष नगर पालिकाओं और पंचायतों में भी इसी तरह की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश के 172 नगरीय निकायों में चुनाव होंगे। चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण का काम चल रहा है। अंतिम प्रकाशन 15 तारीख को होगा। माना जा रहा है कि 26 जनवरी से पहले चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।

Latest articles

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल होली सद्भाव, अपनत्व और...

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग मार्च

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग...

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

More like this

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल होली सद्भाव, अपनत्व और...

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग मार्च

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग...

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...
error: Content is protected !!