HomeKORBAशहर में अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी,उद्योग मंत्री लखन लाल...

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी,उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने निगम को निर्देश दिए

Published on

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी,उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने निगम को निर्देश दिए

कोरबा। नगर निगम ने शहर में कई जगहों पर अलग-अलग तरीकों से किए गए अतिक्रमण पर आगे की कार्रवाई के लिए लोगों को नोटिस जारी किए हैं।यह काम तीन दिनों में पूरा किया जाना है।उधर, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने निगम को निर्देश दिए हैं कि किसी भी अतिक्रमण को न तोड़ा जाए। उद्योग मंत्री खुद महापौर और निगम अधिकारियों के साथ शहर के मुख्य मार्गों का दौरा करेंगे और व्यापारियों से मिलेंगे।

शनिवार को महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में कोरबा के कोहड़िया स्थित उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के कार्यालय में शहर के व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री लखन लाल देवांगन ने नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे से फोन पर चर्चा की। मंत्री देवांगन ने कहा कि शहर के विकास में व्यापारियों का शुरू से ही बड़ा योगदान रहा है। शहर का विकास हो और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। शहर के व्यापारी स्वयं शहर के विकास के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम का सहयोग करने को तैयार हैं। मंत्री देवांगन ने कहा कि वे स्वयं महापौर और नगर निगम के अधिकारियों के साथ शहर के सभी मुख्य मार्गों पर स्थित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्सों का निरीक्षण करेंगे। तब तक कोई कार्रवाई न की जाए।

Latest articles

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण सहयोग केन्द्र में...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर इतवारी बाजार ऑक्सीजोन...

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’ कोरबा।कलेक्टर...

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया कोरबा।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा तन्मय खन्ना...

More like this

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण सहयोग केन्द्र में...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर इतवारी बाजार ऑक्सीजोन...

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’ कोरबा।कलेक्टर...
error: Content is protected !!