यात्रा के दौरान ट्रेनों में हो रही लगातार चोरियां, लैपटॉप, मोबाइल गहने पार
रायपुर। त्यौहारी सिजन में ट्रेनों में यात्रा के दौरान लोगों के बैंग पर्स और गहने पार हुए। चलती ट्रेन से अज्ञात ने रात यात्रियों का बैग साफ कर दिया। चोर ट्रेन में एसी और स्लीपर कोच में बैठे लोगों को बना रहे निशाना । भिड़भाड़ और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सोते लोगों का बैग पार कर रहे। इन मामलों में यात्रियों ने रायपुर जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच के लिए संबंधित थानों में प्रकरण भेजा है। पुलिस के मुताबिक गुढ़ियारी के शुक्रवारी बाजार निवासी कामिनी साहू ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई कि वह 7 मार्च को अपने परिवार के साथ ट्रेन नंबर 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के कोच बी-3 में अमृतसर से रायपुर आ रही थीं। यात्रा के दौरान हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ट्रेन छूटने के बाद उनकी नींद खुली तो सिरहाने रखा काले रंग का लेडिस पर्स गायब था। बाद में पुलिस ने बरामद पर्स उन्हें दिखाया। लेकिन पर्स के अंदर रखा मोबाइल फोन, 4 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड, आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, एचडीएफसी बैंक व बैंक ऑफ इंडिया के डेबिट कार्ड तथा एचडीएफसी एसी और स्लीपर कोच को बना रहे टारगेट, बाहरी गिरोह की आशंका बैंक का क्रेडिट कार्ड सहित अन्य सामान गायब थे। कामिनी की शिकायत पर जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल हजरत निजामुद्दीन होने के कारण संबंधित जीआरपी थाने को जांच के लिए भेजा गया है।
दूसरा मामला बिहार के खगड़िया जिला निवासी रणवीर कुमार ने अपनी पत्नी का हैंड बैग चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को वह अपने परिवार के साथ ट्रेन नंबर 13288 साउथ बिहार एक्सप्रेस से किउल से रायपुर आ रहे थे। ट्रेन जब आसनसोल स्टेशन में प्रवेश कर रही थी, तभी उनकी पत्नी की नींद खुली और सिरहाने रखा मैरून रंग का लेडिस हैंड बैग गायब था। बैग से सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, मोबाइल, नगदी 5 हजार रुपए और अन्य न सामान गायब थे। इसकी सूचना उसने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर भी दी ।
यात्रा पूरी होने के बाद रायपुर जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई वहीं रीवा (मध्यप्रदेश) निवासी विक्रम सिंह ने लैपटॉप बैग चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह होली मनाने अपने गांव सेमरिया गया था। 8 मार्च को रायपुर लौटने के लिए सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान रात 12.30 बजे उन्होंने देखा कि उसका काले रंग का लैपटॉप बैग गायब हो गया। बैग में लैपटॉप, चार्जर, सोने का लॉकेट और चांदी का पायल रखा हुआ था। जीआरपी पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
















































