शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों की सेवा समाप्ति
रायपुर(छत्तीसगढ़)। राज्य शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ दो अधिकारियों की सेवा समाप्ति कर दी है। ये अधिकारी साक्षरता मिशन प्राधिकरण में सहायक संचालक के पद पर कार्यरत थे। दोनों अधिकारी संविदा पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने प्रशांत कुमार पाण्डेय और दिनेश कुमार टॉक की सेवा समाप्ति की है। मिशन संचालक का यह आदेश परिपत्र और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के प्रावधानों के अनुसार जारी किया गया है। मिशन संचालक ने अपने आदेश में कहा है कि प्राधिकरण ने आवश्यकता और कार्य-निष्पादन का आकलन करने के बाद उनकी सेवा समाप्ति का निर्णय लिया है। यह निर्णय पूर्वव्यापी प्रभाव से लागू किया गया है।
















































