HomeRAIPURछत्तीसगढ़ में तूफान… बेमेतरा में 2 की मौत: राइस मिल में धान...

छत्तीसगढ़ में तूफान… बेमेतरा में 2 की मौत: राइस मिल में धान की बोरियों के नीचे दबे, रायपुर में शेड गिरा, कई कारें दबी, 50-60 KM की रफ्तार से चली हवाएं

Published on

छत्तीसगढ़ में तूफान… बेमेतरा में 2 की मौत: राइस मिल में धान की बोरियों के नीचे दबे, रायपुर में शेड गिरा, कई कारें दबी, 50-60 KM की रफ्तार से चली हवाएं

छत्तीसगढ़ में गर्मी के सीजन में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर में शाम होते ही अचानक तेज धूल भरी आंधी चली। करीब 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने से कई जगह पेड़ और होर्डिंग्स गिरे हैं।तेज आंधी बारिश के चलते रायपुर के सिगमा में पूरा का पूरा टोल प्लाजा तबाह हो गया। वहीं देवेंद्र नगर में ट्रैफिक सिग्नल में धूप से राहगीरों के बचाव के लिए बनाया गया शेड धराशायी हो गया। इसकी चपेट में कई फ़ॉर व्हीलर वाहन आ गए। रायपुर के कोटा में शिव महापुराण के लिए लगाया गया बड़ा पंडाल आंधी में गिर गया।

बेमेतरा जिले के राखी जोबा स्थित राइस मिल में आंधी तूफान से धान की बोरिया गिर गई। जिसके नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई। पेड़ के नीचे दबने से एक मवेशी की भी जान चली गई। जबकि सिमगा में पूरा टोल प्लाजा ही तहस-नहस होकर सड़क पर गिर गया।

वहीं देवेंद्र नगर में सड़क पर बना शेड गिर गया। इसमें कई कार भी नीचे दब गई। जेसीबी की मदद से टीन शेड हटाने का काम किया गया। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा भी मौके पर पहुंचे। भास्कर से बातचीत में कहा कि, क्वालिटी और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है। कुदरती कहर के आगे क्या कर सकते हैं?वहीं बिलासपुर में भी तेज बारिश हुई। इसके अलावा कोरबा, धमतरी में भी आंधी के साथ तेज़ बारिश की खबर है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

बदलते मौसम को देखकर मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते अगले चार-पांच दिन छत्तीसगढ़ में तेज आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट है मौसम विभाग में नागरिकों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है.

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!