HomeCHHATTISGARHबिलासपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली स्थगित

बिलासपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली स्थगित

Published on

बिलासपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली स्थगित

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली फिलहाल स्थगित कर दी गई है। यह रैली गुरुवार को बिलासपुर में होनी थी, जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का भी शामिल होना प्रस्तावित था। देश के मौजूदा राजनीतिक हालात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने यह कदम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद मौजूदा हालात को देखते हुए उठाया है।इस रैली की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री उमेश पटेल को सौंपी गई थी, जिन्हें इसकी शुरुआत बिलासपुर से करनी थी। इसके बाद इसे सभी जिलों में आयोजित करने की योजना बनाई गई थी।

प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि जाति जनगणना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख में अचानक आया बदलाव राजनीतिक यू-टर्न है। पार्टी का आरोप है कि पहले जाति जनगणना को देश तोड़ने की साजिश बताने वाले भाजपा नेता अब इसे मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं. कांग्रेस ने इसे अपनी वैचारिक जीत मानते हुए संविधान बचाओ रैली को विजय सभा के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया था। पार्टी के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया था, जिसे अब अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। स्थिति सामान्य होने पर नई तिथि की घोषणा की जाएगी।

Latest articles

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष रायगढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ बनगवां केवट निषाद समाज...

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

More like this

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष

गंगाराम बने बनगवां केवट निषाद समाज के निर्विरोध अध्यक्ष रायगढ़/कोरबा। छत्तीसगढ़ बनगवां केवट निषाद समाज...

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...
error: Content is protected !!