HomeRAIPURसिंहदेव का बड़ा बयान: कवासी अनपढ़ हैं, लेकिन मूर्ख नहीं...

सिंहदेव का बड़ा बयान: कवासी अनपढ़ हैं, लेकिन मूर्ख नहीं…

Published on

सिंहदेव का बड़ा बयान: कवासी अनपढ़ हैं, लेकिन मूर्ख नहीं…

रायपुर। कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कह रहे हैं कि लखमा को बलि का बकरा बनाया गया है. लखमा अनपढ़ हैं, लेकिन मूर्ख नहीं। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने सवाल उठाते हुए कहा, क्या ईडी के निशाने पर कोई और है? ईडी की कार्रवाई में प्रक्रिया को ही सजा बना दिया गया है. लंबे समय से जमानत नहीं मिलती, सिर्फ आरोप लगाए जाते हैं. अगर ईडी के पास कोई सबूत है, तो पहले क्यों नहीं गिरफ्तार किया? भूपेश बघेल पर निशाना साधने के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि, भूपेश बघेल पहले से ही निशाने पर हैं, चार्जशीट में भी उनका नाम है। अगर सबूत है, तो आरोप क्यों लगाए, कार्रवाई क्यों नहीं की। महादेव एप पर भी आरोप लगाए गए, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला।

आपको बता दें कि, शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और दिग्गज आदिवासी नेता कवासी लखमा को गिरफ्तार किया है। इस घोटाले में पूर्व आबकारी मंत्री की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कवासी लखमा को 21 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।शिवरतन शर्मा के वायरल वीडियो को लेकर सिंहदेव ने कहा कि यह उनकी हार को लेकर हताशा का नतीजा है, उन्हें धैर्य नहीं खोना चाहिए।दिल्ली के इंदिरा भवन में एटीएम का पैसा भी निवेश किए जाने के आरोपों पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह राष्ट्रीय पार्टी का राष्ट्रीय मुख्यालय है, इसकी पाई-पाई का हिसाब है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!